OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

चौथे चरण की कामबंद हड़ताल से फ़ेडरेशन का सरकार को अल्टीमेटम

रायगढ़ में फ़ेडरेशन की हड़ताल में दिखी कर्मचारी संगठनों की एकजुटता

अपनी पूर्व घोषणा के मुताबिक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फ़ेडरेशन ने शुक्रवार को एक दिवसीय कलम बंद काम बंद प्रदेशव्यापी हड़ताल को एकजुटता के साथ अंजाम दिया। फ़ेडरेशन के रायगढ़ जिला संयोजक आशीष रंगारी के नेतृत्व में सभी कर्मचारी संगठनों की सामूहिक सहभागिता से हड़ताल सफल रही। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में फ़ेडरेशन का धरना कार्यक्रम हुआ, जिसमें फ़ेडरेशन से जुड़े सभी शासकीय कर्मचारी अधिकारी संगठनों के पदाधिकारियों ने चार सूत्रीय मांगों के संबंध में अपनी अपनी बात रखते हुए राज्य सरकार की उदासीनता को प्रमुखता से रेखांकित किया। धरना स्थल पर पहली बार प्रोजेक्टर का इस्तेमाल करते हुए उन तमाम नेताओं के बयान की वीडियो क्लिप चलाई गई, जिन्होंने चुनाव में फ़ायदा लेने के लिए कर्मचारी अधिकारियों के वेतन भत्ते से जुड़ी मांगों को सत्ता में आते ही पूरा करने का वायदा किया था। इस हड़ताल के दौरान राज्य सरकार के कर्मचारी अधिकारियों के बीच सरकार के प्रति नाराज़गी का भाव साफ़ दिखाई दिया, जो कि अपने वाजिब हक़ और अधिकार के लिए रह रहकर उठते सामूहिक नारों के रूप में भी सामने आया।

छत्तीसगढ़ शासकीय कर्मचारी अधिकारी फ़ेडरेशन ने आम जनता को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए हमेशा अपना आंदोलन चरणबद्ध तरीक़े से किया है, इस बार भी तीन चरणों में फ़ेडरेशन ने अपने आंदोलन के जरिए सरकार को जगाने की कोशिश की, मगर जब सरकार के कानों में जूं नहीं रेंगी, तब चौथै चरण में एक दिन के लिए कलम बंद काम बंद हड़ताल की गई, अब भी सरकार कर्मचारी अधिकारियों के हक़ अधिकार से जुड़ी समस्याओं को हल करने में संवेदनशीलता नहीं दिखायेगी, तो मान के चला जाये कि फ़ेडरेशन का आंदोलन अनिश्चितकालीन हड़ताल की दिशा में बढ़ता जायेगा, अगर ऐसी परिस्थितियां बनती हैं, तो प्रदेश की सरकार और जनता के लिए परेशानी का सबब होगा।

शुक्रवार को हुई एकदिवसीय काम बंद कलम बंद हड़ताल में तृतीय वर्ग, चतुर्थ वर्ग, शिक्षक संघ, राजस्व आरआई पटवारी संघ, वन कर्मचारी संघ, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ सहित तमाम शासकीय कर्मचारी अधिकारी संगठनों ने शामिल होकर फ़ेडरेशन की आवाज़ बुलंद की, वहीं न्यायिक कर्मचारी संघ ने हड़ताल को अपना नैतिक समर्थन दिया।

  • Related Posts

    दोहरे मापदंडों के कारण हमेशा सवालों के घेरे में रहता है नगर निगम का अतिक्रमण के ख़िलाफ़ अभियान

    वार्ड नंबर 25 के दायरे में आने वाले कौहाकुंडा क्षेत्र के चिरंजीव दास नगर में मुख्य सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को निगम की अतिक्रमण निवारण टीम द्वारा…

    घरेलू LPG रसोई गैस के व्यावसायिक उपयोग पर रुक-रुककर ही सही,जारी है प्रशासन की कार्रवाई

    अन्नपूर्णा होटल पर ठोका 10 हज़ार का जुर्माना कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को घरेले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई की सख़्त हिदायत दी थी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन