OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI METRO ADD 14 SAL
BALAJI METRO ADD 2
RUPENDR PATEL
SHALBH AGRWAL ADD
msp
jindal
RH
3
UTTAM SCHOOL
R L ADD
Untitled-1
ispanj ayran
SANJIYANI ADD
MSP
APEX ADD
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

नृशंस हत्याकांड की ख़बर से दहल गई शहर की सुबह

25 और 26 सितंबर की दरमियानी रात शहर में हुई एक व्यक्ति की निर्मम हत्या की ख़बर ने सबको सन्न कर दिया है। जूटमिल थाना क्षेत्र के दायरे में आने वाले गंधरी पुलिया यानि रेल्वे अंडरपास से लगे एक मकान में अधेड़ की गला रेंतकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम रमेश तिवारी बताया जा है, जिसका निक नेम बब्बू है। इस दिल दहलाऊ वारदात की ख़बर लगते ही पुलिस के आला अफ़सरान और थाने का स्टाफ़ मौक़े पर पहुंच गया। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की सूक्ष्मता से पड़ताल की जा रही है। हत्याकांड की वजह और हत्याकांड को निर्ममता से अंजाम देने वाले क़ातिलों की फ़िलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन ऐसा अंदेशा ज़ाहिर किया जा रहा है कि पुरानी रंज़िश की वज़ह से बबलू तिवारी की जघन्य हत्या को अंजाम दिया गया है, हालांकि अपुष्ट तौर पर जो जानकारी निकलकर आ रही है, उसके मुताबिक़ मृतक बब्बू ब्याज का काम करता था, जिसकी वजह से संभवतः मोटी रक़म अपने घर में भी रखता ही होगा, इसके अलावा मृतक अपने घर में अकेला रहता था और तक़रीबन हर रोज़ पीने खाने की दावतें भी होती रहती थीं, लिहाज़ा हो सकता है हत्या के तार इन्हीं परिस्थितियों से जुड़े हों। सच क्या है ये तो पुलिस की जांच के बाद ही बेपर्दा हो सकेगा।

इस हत्याकांड से तक़रीबन 12 घंटे पहले अज्ञात आरोपियों ने टैक्सी ड्रायवर को चाकू मारकर टीपाखोल डेम के पास से कार लेकर फ़रार हो गये थे, मगर रायगढ़ पुलिस की तत्परता से वाहन तो बरामद है गई पर सभी आरोपी भाग निकले थे। अब इस हत्याकांड ने पुलिस की पेशानी पर बल ला दिया है। बहरहाल, शहर में हो रही कभी लूट, कभी मारपीट तो कभी हत्या की ऐसी वारदातों से क़ानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं, बेहतर होगा कि बेलगाम हो चुके अपराधियों पर अंकुश लगाने पुलिस अपनी रणनीति पहले से ज़्यादा चौबंद और प्रभावी बनाकर काम करे, क्योंकि जनता को अपराधियों के भय से मुक्त और सुरक्षित महसूस कराना पुलिस की ज़िम्मेदारी है।

  • Related Posts

    तोलमा थोपापारा में निकोलस टोप्पो परिवार पर गांव के ही दर्ज़नभर लोगों द्वारा सुनियोजित हमला,आग के हवाले कर दिया ट्रैक्टर, लैलूंगा थाने में मामला दर्ज़

    बीते दस जून मंगलवार की दोपहर तक़रीबन तीन बजे लैलूंगा थानाक्षेत्र के तोलमा थोपापारा से घातक हथियारबंद तक़रीबन दर्ज़नभर लोगों द्वारा अपनी ज़मीन में ट्रेक्टर से जोताई बोवाई कर रहे…

    पहले घर में आग लगाई, पत्नी बेटे का गला रेंता फिर ख़ुद ने की आत्महत्या की नाकाम कोशिश

    हरियाणा में रेवाड़ी जिले के कोसली कस्बे में बेटे और पत्नी का गला रेंतकर ख़ुद की गर्दन काटने वाले शख़्स ने दिल दहला देने वाली इस वारदात को अंजाम देने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन