SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
Shadow

उच्चस्तरीय केलो रिवर फ़्रंट के लिए शनि मंदिर और जगदंबा आश्रम परिसर को व्यवस्थित करना ज़रूरी, खंडहर हो चुका है दशकों पुराना घाट

रायगढ़ में जब अमित कटारिया कलेक्टर थे, तब उन्होंने केलो रिवर फ़्रंट की परिकल्पना की थी और तभी उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए सर्व कराकर पेन-पेपर में पूरा ब्ल्युप्रिंट तैयार कर लिया था, जिसका डिजीटल स्वरूप भी सुरक्षित रखा गया था, मगर कटारिया साहब का तबादला हो गया और केलो रिवर फ़्रंट प्रोजेक्ट अंजाम तक पहुंचने से पहले ही डिब्बाबंद हो गया। लगभग बारह साल बाद अमित कटारिया के बैचमेट ओपी चौधरी रायगढ़ से विधायक बने और केलो रिवर फ़्रंट प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया, अब चूंकि ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ सरकार में वित्तमंत्री की भूमिका वाले सबसे दमदार मंत्री हैं लिहाज़ा रायगढ़ में केलो रिवर फ़्रंट जैसे तमाम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के लिए पैसों की कमी तो होने से रही। अब केलो रिवर फ़्रंट के तहत् नदी की दोनों तरफ़ उन्नत मरीन ड्राईव की तैयारी युद्धस्तर पर शुरू हो चुकी है।

ऐसे में केलो के किनारे लोगों की आस्था के केंद्र शनिमंदिर और जगदंबा आश्रम परिसर को व्यवस्थित करने की ज़रूरत है, शनिमंदिर के पास तो इतना ख़तरनाक टर्निंग प्वाइंट है जहां हर घंटे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, यह क्षेत्र भी अतिक्रमण की चपेट में है, वहीं जगदंबा आश्रम के नीचे की तरफ़ काफ़ी पुराना घाट है जो खंडहर होता जा रहा है, इस घाट में नशाखोरों का जमावड़ा हमेशा बना रहता है इसलिए यह केलो मरीन ड्राईव का असुरक्षित इलाक़ा बनता जा रहा है। अब जब केलो रिवर फ़्रंट का काम शुरू हुआ है तो जगदंबा आश्रम घाट और शनिमंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त करना ज़रूरी है। ग़ौरतलब है कि अधूरे जूटमिल रोड आरओबी का निर्माण अमित कटारिया के कार्यकाल में पूरा हुआ था और शनिमंदिर को हटाकर केलो के किनारे क्रेडाई रायगढ़ के सहयोग से नया बनाया गया था।

शनि मंदिर के आगे केलो नदी के किनारे पुल के पास जो खाली जगह है वहां मालवाहक जेडी ट्रांसपोर्ट की चारपहिया वाहनों को अव्यवस्थित खड़ा कर दिया जाता है साथ ही इस खाली जगह में भी अतिक्रमण के हालात बने रहते हैं, जिससे दुर्घटना का ख़तरा होना स्वाभाविक है। निगम प्रशासन इस दिशा में अतिक्रमणमुक्त व्यवस्था बनाये तो बेहतर होगा।

  • Related Posts

    प्रतिबद्ध और समर्पित मानवसेवा के सफ़र में लायंस रायगढ़ सिटी ने पूरे किये स्थापना के गौरवशाली 50 बरस, 22अप्रेल को मनाया जायेगा स्वर्ण जयंति समारोह

    रायगढ़ में दानशीलता और समाजसेवा की गौरवशाली परंपरा दशकों से क़ायम है, संस्थागत और व्यक्तिगत तौर पर अलग अलग तरीक़ों से समाजसेवा का कार्य लगातार किया जा रहा है। लायंस…

    • Raigarh
    • January 16, 2026
    • 27 views
    परियोजना क्षेत्र के ग्रामीणों की बेहतरी को लेकर समर्पित हिंडाल्को, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नवसृजन के संयोजन में संपन्न हुआ स्वास्थ्य शिविर

    रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में कार्यरत हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर के तहत् शिक्षा एवं जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध नवसृजन समिति के संयोजन में स्वास्थ्य विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन