OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI METRO ADD 14 SAL
BALAJI METRO ADD 2
RUPENDR PATEL
SHALBH AGRWAL ADD
msp
jindal
RH
3
UTTAM SCHOOL
R L ADD
Untitled-1
ispanj ayran
SANJIYANI ADD
MSP
APEX ADD
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

पारंपरिक तौर पर शुरू हो गई रेल्वे पंडाल में भव्य दुर्गा पूजा, इस बार आकर्षण का केंद्र बनी बाबा सत्यनारायण की झांकी और लाईव स्केच गैलरी

महिलाओं और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बन रहा उत्साह भरा माहौल

शारदीय नवरात्रि में षष्ठी तिथी बंगाली रीति-रिवाजों और परंपराओं के मुताबिक़ दुर्गा पूजा के लिहाज़ से अहम मानी गई है, रायगढ़ में कार्यरत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे कर्मचारियों द्वारा रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र में सार्वजनिक पूजा समिति के माध्यम से दुर्गा उत्सव का आयोजन किया जाता है, पिछले सालों की तरह इस साल भी रेलवे सार्वजनिक दुर्गा पूजा उत्सव की औपचारिक शुरुआत बीते मंगलवार की शाम रेल्वे के वरिष्ठ अधिकारियों, जिला पुलिस अधीक्षक और समिति पदाधिकारियों के हाथों संपन्न हुई, मंगलवार की शाम सार्वजनिक रेल्वे दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में सभी आमंत्रित अतिथि पहुंचे, समिति की तरफ़ से उनका औपचारिक स्वागत किया गया, पिछले सालों की तरह इस साल भी रिबन काटकर उत्सव की शुरुआत की, सभी अतिथियों ने दुर्गा पंडाल पहुंचकर माता रानी की पूजा अर्चना की, षष्ठी तिथी के दिन से बंगाली परंपराओं के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन गरिमामय माहौल के बीच शुरू हो गया है। चूंकि षष्ठी तिथि से रेलवे पंडाल में दुर्गा पूजा शुरू हो चुकी है, इसलिए बंगाली समाज से जुड़े बड़ी तादाद में लोग परिवार सहित हर साल की तरह इस साल भी पंडाल में पहुंच रहे हैं, इस बार भी रेलवे पूजा पंडाल में कलात्मक प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसका अवलोकन पूजा पंडाल में आने वाले तमाम लोग कर रहे हैं, तीन से चार दिनों तक चलने वाले इस भव्य पारंपरिक दुर्गा उत्सव में हर वर्ग के लिए अलग-अलग कैटेगरी की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं, साथ ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया है, इन सभी आयोजनों में बंगाली समाज का हर वर्ग मातारानी के प्रति अटूट भक्ति और उमंग के साथ शामिल होता है। एक तरफ़ जहां दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सार्वजनिक दुर्गा पूजा आयोजन समिति के अध्यक्ष सुखेंदु हाजरा सहित सभी पदाधिकारी समर्पित भाव से व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं, वहीं बच्चों ने भी ख़ुद को ज़िम्मेदारियों से जोड़ लिया है और अपनी अपनी क्षमता के मुताबिक़ व्यवस्था में सहयोग कर रहे हैं।

फोटो प्रदर्शनी और लाईव स्केच आर्ट को इस बार दुर्गा पूजा प्रदर्शनी में ख़ासतौर पर शामिल किया गया है। शहर के लाईव स्केच आर्टिस्ट सुशील पटेल द्वारा चित्रकार कैलीग्राफ़र मनोज श्रीवास्तव के सहयोग से यह प्रदर्शनी लगाई गई है, दुर्गा पंडाल आने वालों का पांच मिनट में लाईव स्केच बनाकर निःशुल्क दिया जा रहा है, इसलिए दुर्गा पूजा के पहले दिन से ही इस लाईव स्केच काऊंटर के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ने लगा है।

रेल्वे दुर्गा पूजा पंडाल में प्रवेश करते ही कोसमनारा में विराजे हठयोगी तपस्वी बाबा सत्यनारायण की झांकी तैयार की गई है, थर्मोकोल के जरिए बेहद कलात्मक तरीक़े से ध्यान-मग्न बाबा सत्यनारायण की हूबहू प्रतिमा बनाई गई है, जिसकी वजह से दुर्गा पंडाल में एक अलग ही ऊर्जा का आभास हो रहा है।

  • Related Posts

    दोहरे मापदंडों के कारण हमेशा सवालों के घेरे में रहता है नगर निगम का अतिक्रमण के ख़िलाफ़ अभियान

    वार्ड नंबर 25 के दायरे में आने वाले कौहाकुंडा क्षेत्र के चिरंजीव दास नगर में मुख्य सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को निगम की अतिक्रमण निवारण टीम द्वारा…

    घरेलू LPG रसोई गैस के व्यावसायिक उपयोग पर रुक-रुककर ही सही,जारी है प्रशासन की कार्रवाई

    अन्नपूर्णा होटल पर ठोका 10 हज़ार का जुर्माना कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को घरेले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई की सख़्त हिदायत दी थी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन