OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

नन्हे बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से गूंज उठा “किंडर वैली का एनुअल फ़ंक्शन”

∆निखरकर आई नन्हे बच्चों की प्रतिभा, बच्चों के अलावा पैरेंट्स भी ख़ूब झूमे

∆एक बार फिर किंडर वैली प्ले स्कूल ने अपने बेहतर होने का दिया प्रमाण, पैरेंट्स ने भी जताई संतुष्टि

नन्हे बच्चों में शिक्षा के संस्कार रोपने वाली जिले की अग्रणी शिक्षण संस्थान किण्डर वैली स्कूल का संचालन रामलीला मैदान से किया जाता है, बीते सोमवार की शाम होटल ट्रिनिटी के शानदार हॉल में बेहद खुशनुमा माहौल के बीच अभिभावकों और बच्चों की विशेष मौजूदगी में गुज़रे वर्षों की तरह इस साल भी यादगार मनभावन वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। किण्डर वैली स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती रीनू के निर्देशन में एनुअल फंक्शन का औपचारिक शुभारंभ केलो प्रवाह समाचार पत्र के कार्यकारी संपादक और प्रेस क्लब के अध्यक्ष हेमंत थवाईत के हाथों पूजा अर्चना के साथ हुआ। पारंपरिक पूजा-अर्चना के बाद संस्था की कोआर्डिनेटर नम्रता ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि “सभी अभिभावकों और टीचिंग स्टॉफ़ के सहयोग से हर वर्ष किण्डर वैली संस्थान प्रगति की ओर अग्रसर है।” वहीं उन्होंने विगत पाँच वर्षों की गतिविधि, सर्विस, उपलब्धियों और शिक्षा के क्षेत्र में प्रमुख उद्देश्य को बड़े ही सहज सरल ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा सदन गूंज उठा।

किण्डर वैली स्कूल की डॉयरेक्टर श्रीमती रीनू ने मौजूद सभी अभिभावकों से अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करते हुए कहा कि “विगत पांच वर्षों से आप सभी के स्नेह और सहयोग की बदौलत स्कूल के विकास के लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं, वहीं आधुनिक शिक्षा को महत्व देते हुए बच्चों के बौद्धिक, मानसिक विकास को प्रखर बनाने के उद्देश्य से सभी प्रकार की सांस्कृतिक, सामाजिक,राष्ट्रीय और पारंपरिक पर्व, साहित्यिक, धार्मिक और वैज्ञानिक गतिविधियों को भी विशेष महत्व दे रहे हैं, ताकि बच्चों की बुनियाद मज़बूत हो और भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में क़ामयाब होकर अपने जीवन और समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने में सफल रहें।” प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत ने सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनकी प्रतिभा को देख मुग्ध हो गए। उद्बोधन के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ।

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की पहली श्रृंखला के अंतर्गत स्कूल के नन्हें – मुन्हें बच्चे मल्लिका साव, ईशान कैवर्त्य, ईशान जान, स्नेहा शर्मा, संजीत साहू और साक्षी साहू ने मनभावन वेशभूषा में सज धजकर ख़ूबसूरत कलात्मक मंच में मधुर संगीत व वेलकम गीत पर मनमोहक ढंग से प्रस्तुति दी, जिसे देखकर उपस्थित सभी अभिभावकों व लोगों का मन अपार ख़ुशी से भर गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अगली श्रृंखला में अभिभावक श्रीमती काव्यांश ने जीवन में योग के महत्व को सारगर्भित ढंग से बताया और अपने बच्चे के साथ योगासन किए, जिसकी उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की। इसके बाद प्ले ग्रुप के बच्चों संजीत साहू, श्रियांश साहू, मल्लिका साव और स्नेहा शर्मा ने शानदार प्रस्तुति दी, जिसे हर किसी के पसंद किया। किण्डर वैली स्कूल के यादगार वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की सबसे बड़ी ख़ासियत यह रही कि बच्चों के साथ – साथ बच्चों की मम्मियों ने भी अपनी प्रतिभा से सभी को मंत्रमुग्ध किया। इसी तरह दिव्यांश की मम्मी श्रीमती सारथी ने बेड टच, गुड टच और साइबर क्राइम की जानकारी सहज सरल अंदाज़ में अभिभावकों के साथ साथ बच्चों को दी। इसी तरह बच्चे आस्तिक ने अपनी मम्मी व आस्फ़ा के साथ  मनभावन प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती रागिनी दुबे ने प्रेरणास्पद गीत “ये तो सच है के भगवान है…. गाकर सभी को मंत्रमुग्ध किया।

कार्यक्रमों की अगली श्रृंखला में नर्सरी के बच्चे वाम्या कंवर, रेहांशी बरेठ, अफ़्शा साबरी, याशिका आंचल, वैभव साहू, संचित शर्मा और प्रियांश बरेठ ने बॉलीवुड के मधुर मिक्स सांग “घोड़े जैसी चाल हाथी जैसे दुम… में ग़ज़ब की प्रस्तुति देकर तालियों की गड़गड़ाहट से हॉल को गुंजायमान किया। इसी तरह संचित की मम्मी ने गायन प्रस्तुति दी, स्लो डांस में अदिशा थवाईत ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ग्रुप डांस में यूकेजी के बच्चे तनुश्री, सुहानी, शिवराम, काव्यांश, गणेश और आध्य ने मनभावन प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। स्लो डांस में तनु निषाद और नर्सरी के प्यारे – प्यारे बच्चों फैज़ाह अली, श्रेया गबेल, रायली एक्का, साक्षी यादव, आस्तिक पंडा, ईशान कैवर्त्य, रिषी दुबे, इशान जाना ने बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक मधुर गीतों की धुन पर शानदार ग्रुप डांस से समां बांध दिया। शौर्य राठौर ने स्लो डांस की प्रस्तुति से सभी उपस्थित लोगों के दिल को गुदगुदाया। यूकेजी के बच्चे आध्य, गणेश, काव्यांश, शिवराम ने अपनी प्रतिभा से मुग्ध कर दिया। श्रेया की मम्मी ने भी स्लो डांस में शानदार प्रस्तुति दी। ग्रुप डांस में यूकेजी के बच्चों ने पेरेंट्स एंड ग्रेंड पेरेंट्स की थीम पर दीक्षा गबेल, वंतिका साव, सार्थक यादव, अर्थव पांडव, जिग्यांश पैंकरा, वेदार्थ लकरा, ईशांक जाधव, अनंत राठौर, किशन कन्हैया और दीक्षांत ने मनभावन प्रस्तुति दी, जिसे देखकर सभी झूम उठे। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के शानदार सफ़र में छात्र अनंत की मम्मी ने अपनी मनभावन डांस प्रस्तुति से सभी को निहाल किया। वहीं स्कूल के सभी बच्चों ने क्रिसमस और हैप्पी न्यू ईयर सांग में ग़ज़ब की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। संचित और उसकी मम्मी अंकिता ने भी ख़ूबसूरत प्रस्तुति दी। इसके बाद स्कूल की टीचर्स भी मधुर गीत के साथ प्रस्तुति देकर किण्डर वैली 2024 के वार्षिकोत्सव को हर किसी के लिए यादगार बना दिया।

किण्डर वैली स्कूल के रंगारंग सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की सबसे बड़ी ख़ासियत यह रही कि बच्चों के साथ – साथ उनकी माँ और स्कूल स्टाफ़ ने भी अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध किया, लिहाज़ा इस वार्षिकोत्सव आयोजन का सभी ने जी भरकर लुत्फ़ उठाया। किण्डर वैली स्कूल के वार्षिकोत्सव 2024 के भव्य आयोजन में शिरक़त करने वाले बच्चों के अभिभावकों ने किण्डर वैली संस्थान की गतिविधियों की दिल से सराहना करते हुए कहा कि “स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अच्छी शिक्षा दी जा रही है और विभिन्न प्रकार की ज्ञानावर्धक गतिविधियां आयोजित कर बच्चों के बौद्धिक विकास को महत्व दिया जा रहा है, जो कि सभी बच्चों और अभिभावकों के लिए भी अत्यंत ज़रूरी है। सभी अभिभावकों ने किण्डर वैली स्कूल स्टाफ़ के सभी सदस्यों को आत्मीय बधाई देते हुए निरंतर प्रगति की कामना भी की।

रंगारंग यादगार सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत और किण्डर वैली स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती रीनू ने प्रतिभावान बच्चे सार्थक यादव को रेगुलर अवार्ड, शिवराम तिवारी को टेडी ड्रेस अवार्ड, आर्थव पांडव मोस्ट इम्प्रूव्ड अवार्ड, वाम्या पेरेंट्स मोस्ट क्रियेटिव अवार्ड, याशिका पेरेंट्स को मोस्ट सपोर्टेड अवार्ड और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का सफल और शानदार  संचालन जिले के होनहार युवा एंकर तनय जैन ने एनर्जीटिक अंदाज़ में किया। साथ ही वार्षिकोत्सव के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किण्डर वैली स्कूल की डॉयरेक्टर श्रीमती रीनू के दिशा निर्देशन में कोआर्डिनेटर नम्रता चौहान, स्कूल टीचर्स स्टाफ़ अंजना सिदार, ख़ुशबू जोगी, दिव्या यादव, अहिल्या निषाद सहित सभी सदस्यों ने सराहनीय भूमिका निभाई।

  • Related Posts

    गौ संगम कार्यक्रम के तहत् घरघोड़ा में संपन्न हुई जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा, अन्ना सफारे, अरुणधर दीवान की विशेष मौजूदगी में बेहद सकारात्मक माहौल के बीच परीक्षा में शामिल हुए बच्चे

    बीते 8 फ़रवरी रविवार को रायगढ़ जिला अंतर्गत घरघोड़ा विकास खण्ड मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद कन्या शाला में गौ सेवा संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा आयोजित गौ सेवा संगम के…

    टाईनी-टोज़ स्कूल के चौथे वार्षिक महोत्सव में दिखा शिक्षा के साथ संस्कारों का समागम

    टाईनी टोज़ के बच्चों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन हर नज़रिए से क़ाबिल-ए-तारीफ है : डाॅ नितिन पात्रा नौनिहालों में शिक्षा के संस्कार रोपने वाली शैक्षणिक संस्थान टाइनी टोज़ स्कूल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन