OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

इस साल कई मायनों में ख़ास और ख़ुशनुमा रहा “संस्कार का नवोत्सव”

संस्कार स्कूल में धूमधाम से मनाया गया एनुअल फ़ंक्शन, अतिथियों और पालकों ने स्कूल प्रबंधन को दिल खोलकर सराहा

रायगढ़। जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। संस्था की प्राचार्य श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा के निर्देशन में सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं मैनेजमेंट स्टाफ़ की भागीदारी से “नवोत्सव” कार्यक्रम सफल रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में छठवीं बटालियन एस.पी. कमांडेन्ट श्रीमती निवेदिता पॉल और कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. राजू अग्रवाल, विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश जैन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दीपक पाण्डेय, नगेन्द्र नेगी, प्रभात साहू, वरिष्ठ पत्रकार विनय पांडे, भाजपा नेता सुरेन्द्र पांडे, कांग्रेसी नेता यतीश गांधी, मनोरंजन नायक ख़ासतौर पर मौजूद रहे।
कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन किया गया। अतिथियों के उद्बोधन पश्चात विद्यार्थियों ने एक से बढक़र एक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने सराहा। आभार प्रदर्शन स्कूल के एक्टिंग डायरेक्टर सी.पी. देवांगन ने किया, मंच संचालन अर्चना त्रिपाठी, विनिता सोनी और जतीन पटेल के साथ विद्यार्थियों ने भी मिलकर किया।
संस्कार पब्लिक स्कूल के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि “इस वर्ष कार्यक्रम में विशेष बात यह रही कि विशेष रूप से सफल बच्चों के पालकों का सम्मान किया गया, जिसमें शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक, प्रतियोगी परीक्षा के अलावा विविध क्षेत्रों में सफल विद्यार्थियों के माता-पिता का सम्मान किया गया, जिससे पालकगण काफी उत्साहित और ख़ुश नज़र आए।

संस्कार पब्लिक स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि “समारोह में नृत्य संगीत के दौरान सभी कार्यक्रमों को पालकों ने सराहा, लेकिन रामायण पर आधारित रावण कार्यक्रम एवं नवरात्र पर आधारित मां काली कार्यक्रम की प्रस्तुति शानदार रही, इसमें सभी की वेशभूषा एवं नृत्य संयोजन देखने लायक था। कार्यक्रम में मनोरंजन का हास्य पुट भी शामिल रहा। विशेष वेशभूषा से सजे छोटे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने “मैं लुटपुट गया… गाने पर लिलिपुट डांन्स और “जीना यहां मरना यहां…. गाने पर जोकर डान्स कर सभी के मन को गुदगुदाया और दर्शकों की तालिया बटोरी।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों के आगमन के समय प्रसिद्ध आदिवासी कर्मा नृत्य को छात्राओं ने प्रस्तुत किया और मंच तक अतिथियों को नृत्य करते हुए लेकर आए। कर्मा नृत्य आदिवासी क्षेत्र का लोकप्रिय नृत्य है, जिसे बालिकाओं द्वारा शानदार तरीके से प्रस्तुत किया गया। इस प्रकार के स्वागत से अतिथि भावविभोर हो गए। संस्कार पब्लिक स्कूल दूसरों की तुलना में बेहतर है, इस बात का प्रमाण विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे मंच संचालन में दिखा। एलकेजी से लेकर कक्षा बारहवीं तक के छात्र – छात्राओं ने मंच में अपनी वाकपटुता और आत्मविश्वास से लबरेज़ होकर मंच संचालन किया। पालकों से बातचीत के दौरान पालक इस बात से काफी खुश दिखे कि उनके बच्चे स्टेज फोबिया से बाहर आकर मंच संचालन कर रहे हैं।

मुख्य अतिथि की आसंदी से छठवीं बटालियन की एसपी श्रीमती निवेदिता ने अपने उद्बोधन में कहा कि “इतनी शानदार व्यवस्था एवं प्रबंधन से वे काफी उत्साहित एवं प्रसन्न है। मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा पुलिस की नौकरी में उनके साथ सेवा दे चुके हैं, इसलिए कार्यक्रम में अनुशासन के साथ साथ शानदार प्रबंधन भी नज़र आता है, जिससे यह पता चलता है कि संस्कार स्कूल में पढ़ रहे बच्चे सही हाथों में ज्ञान पा रहे हैं।”
अंचल के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “संस्कार पब्लिक स्कूल ने बहुत ही कम समय में जो ऊंचाई हासिल की है, वह काबिले तारीफ़ है। बच्चों के नृत्य संयोजन और तैयारी के तरीक़े से वे बहुत प्रभावित है, उम्मीद है कि संस्कार पब्लिक स्कूल के बच्चे स्कूल व जिले का नाम चारों ओर प्रसिद्ध करेंगे।”
कार्यक्रम अध्यक्ष की आसंदी से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजू अग्रवाल ने कहा कि “वे प्रारंभिक समय से ही संस्कार स्कूल से जुड़े हुए हैं, तब से लेकर आज तक स्कूल का प्रबंधन बेहतर से श्रेष्ठ की ओर बढ़ा है, ऐसे में यहां पढ़ रहे बच्चे नि:संदेह इस शानदार प्रबंधन का लाभ उठाकर अपने कैरियर की ऊंचाईयों में पहुंचेंगे, ऐसा विश्वास है।”
चिंतक और वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश जैन ने पूरे कार्यक्रम की खुले मन से प्रशंसा करते हुए कहा कि “बच्चों का, टीचिंग स्टॅाफ का, मैनेजमेंट का समर्पण पूरे कार्यक्रम के दौरान स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। भव्यता एवं कार्यक्रम की गरिमा से ही यह पता चलता है कि कितने समर्पण भाव से सबने मिलकर बेहतरीन प्रस्तुति दी है। वे कई बार स्कूल कार्यक्रम में आ चुके हैं और हर बार कुछ नया, कुछ बेहतर होता हुआ नज़र आता है, जो स्कूल की ख़ासियत ज़ाहिर करता है।”

  • Related Posts

    गौ संगम कार्यक्रम के तहत् घरघोड़ा में संपन्न हुई जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा, अन्ना सफारे, अरुणधर दीवान की विशेष मौजूदगी में बेहद सकारात्मक माहौल के बीच परीक्षा में शामिल हुए बच्चे

    बीते 8 फ़रवरी रविवार को रायगढ़ जिला अंतर्गत घरघोड़ा विकास खण्ड मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद कन्या शाला में गौ सेवा संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा आयोजित गौ सेवा संगम के…

    टाईनी-टोज़ स्कूल के चौथे वार्षिक महोत्सव में दिखा शिक्षा के साथ संस्कारों का समागम

    टाईनी टोज़ के बच्चों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन हर नज़रिए से क़ाबिल-ए-तारीफ है : डाॅ नितिन पात्रा नौनिहालों में शिक्षा के संस्कार रोपने वाली शैक्षणिक संस्थान टाइनी टोज़ स्कूल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन