OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI METRO ADD 14 SAL
BALAJI METRO ADD 2
RUPENDR PATEL
SHALBH AGRWAL ADD
msp
jindal
RH
3
UTTAM SCHOOL
R L ADD
Untitled-1
ispanj ayran
SANJIYANI ADD
MSP
APEX ADD
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

छत्तीसगढ़ राजभवन में मनाया गया शिक्षक दिवस, महामहिम और मुख्यमंत्री के हाथों राज्य स्तरीय स्मृति सम्मानों से नवाज़े गये शिक्षक, बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी भोजराम पटेल को मिला डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार

राज़्य स्तर पर रायगढ़ जिले से  नंदकिशोर सतपथी और टिकेश्वर पटेल भी हुए सम्मानित

पांच सितंबर शिक्षक दिवस के ख़ास अवसर पर राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले शिक्षक स्मृति सम्मान में रायगढ़ जिले के शासकीय उच्चतर माध्ययमिक विद्यालय तारापुर के प्रभारी प्राचार्य एवं व्याख्याता, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक भोजराम पटेल को डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार प्रदान किया गया है। शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर रायपुर राजभवन के दरबार हाल (छत्तीसगढ़ मंडपम्) में राज्यपाल डॉ.रामेन डेका के मुख्य आतिथ्य, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के विशिष्ट आतिथ्य के साथ शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. सिद्धार्थ कोमल परदेशी और संचालक लोक शिक्षण संचालनालय ऋतुराज रघुवंशी सहित विभागीय उच्चाधिकारियों की गरिमामयी मौजूदगी में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां बताना ज़रूरी है कि हर साल चार शिक्षकों को राज्य स्तरीय स्मृति सम्मान छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शिक्षण के साथ विद्यालय विद्यार्थी और समाज के बेहतर परिवेश निर्माण के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के साथ साथ सृजनात्मक साहित्य लेखन से जुड़े उत्कृष्ठ शिक्षकों को पुरस्कार स्वरूप 50 हज़ार की नगद राशि का चेक, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया जाता है। शिक्षक दिवस के अवसर पर ही राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान प्रत्येक जिले से चयनित दो उत्कृष्ट शिक्षकों को भी प्रदान किया जाता है, जिसमें इस वर्ष रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड की शासकीय प्राथमिक शाला नावामुड़ा के प्रधान पाठक नंदकिशोर सतपथी और घरघोड़ा विकासखंड की प्राथमिक शाला टेण्डा नावापारा के प्रधान पाठक टिकेश्वर प्रसाद पटेल को उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किया गया। राज्य शिक्षक पुरस्कार कार्यक्रम के अवसर पर ही प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव द्वारा राज्य शिक्षक पुरुस्कार 2025 के लिए चयनित शिक्षको के नामों की घोषणा की गई, जो वर्ष 2026 में सम्मानित होंगे, वहीं शिक्षक स्मृति ग्रंथ का भी वितरण किया जाता है, जिसमें विविध क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित सभी शिक्षकों का परिचय और उनके उल्लेखनीय कार्यों का विवरण दर्ज़ होता है । प्रदेश के चार स्मृति पुरस्कारों में सूरजगढ़ जिले के व्याख्याता अजय कुमार चतुर्वेदी को पदुम लाल पुन्नालाल बख्शी स्मृति पुरस्कार, कबीरधाम कवर्धा जिले से व्याख्याता रमेश चंद्रवंशी को गजानन माधव मुक्तिबोध पुरस्कार पंडित, सारंगढ़ – बिलाईगढ़ जिले की प्राथमिक शाला खिचरी (बरमकेला) में पदस्थ सहायक शिक्षिका श्रीमती सरिता यादव को पं.मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कार प्रदान किया गया, वहीं रायगढ़ जिले के तारापुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ व्याख्याता भोजराम पटेल को डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्रा पुरस्कार प्रदान किया गया। ग़ौरतलब है कि भोजराम पटेल बहुमुखी प्रतिभा के धनी एवं विविध क्षेत्रों में सतत सक्रिय शिक्षक हैं, जो साहित्य, संगीत, कला के साथ साथ सृजनात्मक, जनजागृति और सामाजिक चेतना से जुड़े क्षेत्रो में अपनी समर्पित भूमिका का निर्वहन करते है। भोजराम पटेल सहित रायगढ़ जिले के शिक्षकों की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के.वी. राव, समग्र शिक्षा रायगढ़ के डीएमसी नरेंद्र चौधरी सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बधाई देते हुए पुरस्कृत शिक्षकों को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की गई है, वहीं अखिल भारतीय अघरिया समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल सहित सभी पदाधिकारियों ने भी भोजराम पटेल की इस गौरवशाली उपलब्धि पर बधाई दी है। राज्य स्मृति पुरस्कार से सम्मानित होने पर हर्षोल्लास के साथ अपने प्रभारी प्राचार्य एवं व्याख्याता भोजराम पटेल को बधाई देते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के पदाधिकारियों, स्वयं सेवकों सहित तारापुर विद्यालय के शिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, विद्यालय के छात्र-छात्राओं और तारापुर संकुल के शिक्षक शिक्षिकाओं ने इसे अपने विद्यालय, ग्राम तथा अंचल के साथ पूरे रायगढ़ जिले के लिए गर्व का विषय बताया है।

  • Related Posts

    आख़िर रायगढ़ कैसे पहुंचा 1971 के युद्ध का साक्षी टैंक “विजय”…..जानिये हक़ीक़त

    रायगढ़ शहर में खबर को लेकर दिलचस्पी रखने वाले लोगों को पिछले दिनों आश्चर्यचकित रह जाना पड़ा जब अकस्मात १९७१ में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में अपनी सामरिक क्षमता का…

    राजप्रिय हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के साथ संपन्न हुआ सर्जन्स वीक सेलिब्रेशन, 70 मरीज़ों की निःशुल्क जांच और 32 ज़रूरतमंद मरीज़ों की हुई निःशुल्क सर्जरी

    एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (ASI) छत्तीसगढ़ चैप्टर, रायगढ़ शाखा के तत्वावधान में राजप्रिय अस्पताल रायगढ़ द्वारा सर्जन्स वीक सेलिब्रेशन के अवसर पर विगत 11 और 12 जून को विभिन्न…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन