OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI METRO ADD 14 SAL
BALAJI METRO ADD 2
RUPENDR PATEL
SHALBH AGRWAL ADD
msp
jindal
RH
3
UTTAM SCHOOL
R L ADD
Untitled-1
ispanj ayran
SANJIYANI ADD
MSP
APEX ADD
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

नोटिस तो 11 दुकानों को जबकि एक ही लाईन में संचालित हैं 14 दुकानें…कोई कन्फ़्यूज़न है तो रेडक्रॉस को स्पष्ट करना चाहिए… मुंशीराम ट्रस्ट की संपत्ति का लगना चाहिए पता

रायगढ़ के जिला चिकित्सालय परिसर में संचालित रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा रामनिवास टॉकीज़ की तरफ़ अस्पताल की बाऊंड्री से लगकर 11 दुकानों का संचालन किया जा रहा है, इन दुकानों को प्रीमियम के आधार पर जिन्हें अलॉट किया गया था, वो इन दुकानों में कई सालों से अपने व्यापार का संचालन कर रहे हैं। वर्ष 2014-15 के दौरान जब डॉ यशवंत शिंदे जिला चिकित्सालय में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक थे तब रेडक्रॉस के कायाकल्प की अनुमति किरायेदारों को दी गई थी, सब दुकानदारों ने अपने अपने हिसाब से दुकानों को डबल डेकर बना दिया, आज इन दुकानों को लाखों का प्रीमियम देकर लेने के लिए कोई भी बिजनेसमैन आसानी से तैयार हो जायेगा। वैसे मौजूदा रेडक्रॉस सोसायटी की तरफ़ से सभी 11 दुकानदारों को दुकानें खाली करने का अल्टीमेटम दिया जा चुका है क्योंकि ज़्यादातर दुकानदारों ने सालों से ना तो किराया जमा किया है और ना ही किराया नवीनीकरण हुआ है। रेडक्रॉस सोसायटी से मिले नोटिस को दुकानदारों ने हाईकोर्ट में चैलेंज किया था, जहां से उन्हें फ़िलहाल राहत मिल चुकी है। ये तो हुआ पूरे मामले का एक पक्ष…

दूसरा पक्ष ये निकलकर आ रहा है कि रेडक्रॉस सोसायटी के मुताबिक़ तो कुल 11 दुकानें हैं मगर मौक़े पर देखें तो पता चलता है कि रेडक्रॉस सोसायटी के दफ़्तर और हनुमान मंदिर को छोड़कर कुल 15 दुकानें एक ही लाईन में संचालित हैं, तो यहां लाख टके का सवाल ये कि बाक़ी चार दुकानें किस मद की हैं और इन चार दुकानों के नवीनीकरण के लिए कब, किसने और किन शर्तों पर अनुमति दी। @khabarbayar के पास जो जानकारी है उसके मुताबिक़ 2015 से पहले मुंशीराम ट्रस्ट द्वारा रामनिवास टॉकीज़ चौक के पास धर्मशाला भवन संचालित किया जाता था जहां मंदिर और कुआं के अलावा लोगों के ठहरने के लिए एक हॉल भी था, जिसका मैनेजमेंट श्रृंगार सदन वाले भी करते थे। अब मुंशीराम ट्रस्ट की धर्मशाला का अस्तित्व ख़त्म हो गया है वहां सिर्फ़ एक मंदिर ही अस्तित्व में बची है, जबकि बाकी ज़मीन में दुकानें बनाकर ट्रस्ट की संपत्ति पर व्यवसाय शुरू कर दिया गया, अब इसमें सही ग़लत का पता तो पुराने राजस्व अभिलेखों के गहन अध्ययन से ही चल पायेगा। बहरहाल रेडक्रॉस की 11 दुकानों के बाद बाक़ी बची चार दुकानों को लेकर क्या स्थितियां बनेंगी, ये जानने के लिए थोड़ा इंतज़ार तो बनता है।

  • Related Posts

    प्रतिबद्ध और समर्पित मानवसेवा के सफ़र में लायंस रायगढ़ सिटी ने पूरे किये स्थापना के गौरवशाली 50 बरस, 22अप्रेल को मनाया जायेगा स्वर्ण जयंति समारोह

    रायगढ़ में दानशीलता और समाजसेवा की गौरवशाली परंपरा दशकों से क़ायम है, संस्थागत और व्यक्तिगत तौर पर अलग अलग तरीक़ों से समाजसेवा का कार्य लगातार किया जा रहा है। लायंस…

    • Raigarh
    • January 16, 2026
    • 50 views
    परियोजना क्षेत्र के ग्रामीणों की बेहतरी को लेकर समर्पित हिंडाल्को, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नवसृजन के संयोजन में संपन्न हुआ स्वास्थ्य शिविर

    रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में कार्यरत हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर के तहत् शिक्षा एवं जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध नवसृजन समिति के संयोजन में स्वास्थ्य विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन