OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI METRO ADD 14 SAL
BALAJI METRO ADD 2
RUPENDR PATEL
SHALBH AGRWAL ADD
msp
jindal
RH
3
UTTAM SCHOOL
R L ADD
Untitled-1
ispanj ayran
SANJIYANI ADD
MSP
APEX ADD
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

औघड़ पीर भिक्षुक राम के निर्वाण दिवस पर गुरू-भाई बाबा प्रियदर्शी राम का लगा दरबार, सैकड़ों भक्तों ने दर्शन कर लिया आशीर्वाद

हर साल की तरह भण्डारे का भी हुआ आयोजन

सर्वेश्वरी समूह के संस्थापक परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम के शिष्य श्री श्री घोर अघोर औघड़ पीर भिक्षुक राम का दरबार पुलिस लाईन के पीछे की तरफ़ गौशाला पारा में है। बनोरा आश्रम के संस्थापक पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम भिक्षुक बाबा के गुरु भाई हैं, लिहाज़ा हर साल पच्चीस दिसंबर के दिन भिक्षुक बाबा के महानिर्वाण दिवस पर उनके दरबार में पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम का आगमन होता है, इस साल भी बुधवार की सुबह बाबा प्रियदर्शी राम भिक्षुक बाबा के आश्रम पहुंचे और मंदिर में पूजन आराधना की और भिक्षुक बाबा के दरबार में ही आसन लगाया, भिक्षुक बाबा दरबार में पधारे परम पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम का दर्शन करने के लिए उनके भक्तों की लंबी क़तार लग गई, बारी-बारी सभी भक्तों को दर्शन देकर बाबा प्रियदर्शी राम ने अपने गुरु भाई भिक्षुक राम जी के निर्वाण दिवस पर मानव कल्याण और राष्ट्र कल्याण के लिए कामना की, साथ ही अपने सभी शिष्यों को सुख समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य का आशीर्वाद दिया। बाबा भिक्षुक राम के दरबार के सामने स्थित सामुदायिक भवन में भंडारे का आयोजन भी महानिर्वाण दिवस के दिन किया जाता है, इस बार भी भंडारा सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ। सामुदायिक भवन में परम पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम के दिशा निर्देशों के साथ भंडारे की शुरुआत हुई, औघड़ पीर बाबा भिक्षुक राम के महा निर्वाण दिवस पर आयोजित भंडारे के दौरान बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचे और उन्होंने श्रद्धा समर्पण के साथ भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। परम पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम अपने अल्प प्रवास में सभी शिष्यों को आशीर्वाद देते हुए वापस बनोरा आश्रम के लिए रवाना हुए। इस दौरान तक़रीबन घंटे भर तक मां गुरू के भक्तों में हमेशा की तरह अपार श्रद्धा का वातावरण बना रहा।

  • Related Posts

    मथुरा वृंदावन बन गया बलगी का जूनापारा, बिसेन परिवार ने किया संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन, विद्वान कथाव्यास आचार्य गोपाल मिश्र के श्रीमुख से अविरल बही भागवत कथा में हज़ारों श्रोताओं ने लगाये गोते

    कोरबा जिले अंतर्गत बलगी जूनापारा क्षेत्र के निर्मल स्वीट्स के बगल में बिसेन राजपूत परिवार द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवतकथा महायज्ञ का आयोजन बीते नौ सितंबर से किया गया, पहले दिन कथा महात्म्य…

    संसार का सत्य आत्मा है, सृष्टि में व्याप्त प्रपंच सत्य नहीं है : औघड़ संत बाबा प्रियदर्शी राम

    बनोरा आश्रम में श्रद्धा, सेवा और समर्पण के साथ मनाया गया अघोरेश्वर महाप्रभु भगवान राम का अवतरण दिवस अघोर संत परम पूज्य अवधूत अघोरेश्वर भगवान राम का अवतरण दिवस श्रद्धा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन