OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

ऑपरेशन सिंदूर ने भारतीय महिलाओं को भावनात्मक तौर पर जोड़ा, माऊंटेन मूव्हिंग वूमेन माधवीलता ने तो सिंदूर की सार्थकता को सिद्ध किया….आशा त्रिपाठी

पहलगाम पर हुए हमले का नाम आपरेशन सिन्दूर रखने से करोड़ों महिलाऐं अप्रत्यक्ष रूप या कह लें या भावनात्मक रूप से इससे जुड़ चुकी हैं। यह सिलसिला अब थमेगा नही बल्कि दूर तक जाऐगा। जिस तरह दो महिला सैन्य अधिकारियों द्वारा इस पूरे मिशन की ब्रिफिंग की गई  जिस तरह हमारे प्रधानमंत्री द्वारा दलगत राजनीति से उपर उठकर विभिन्न दलों के प्रतिनिधि मंडल जिनमें महिला राजनेत्रिया भी शामिल थी विदेशों मे भेजा गया और जिस मुखरता से उन्होने विश्व पटल पर आतंकवाद पर अपने देश के विचार साझा किया वह बेहद प्रशंसनीय रहा। भारत की एक नई तस्वीर पूरी दुनिया ने देखी। बात बात पर परमाणु बम की धमकी या ब्लैक मेलिंग की पूरी हवा इस आपरेशन सिन्दूर ने निकाल दी महज इतना ही नहीं जिस तरह एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप मे भारत की जैसी छबि वर्तमान मे बनी है विगत पचहत्तर वर्षों मे कभी नहीं रही थी।इसके पीछे निश्चित तौर पर राष्ट्रवाद की भूमिका अहम रही है ठीक इसी तरह  राष्ट्र के विकास मे भी सकारात्मक सोच वाले राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी अपनी सोच को धरातल पर उतारा है । चंद विघ्नसंतोषियों को यह रास नहीं आ रहा होगा पर उनके इस असंतोष की पीड़ा सिन्दूर की दहक से झुलसती हुई पीड़ा की अभिव्यक्ति सी है।

यदि हम बात करें दो रोज पहले प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लोकार्पण किए विश्व के सबसे ऊंचे पुल की जो चिनाब पर लगभग बाईस वर्ष बाद बना है तो फिर हमें इतिहास पर जाना होगा कि क्यों एक प्रोजेक्ट जिसकी स्वीकृति 2003 मे हो चुकी थी उसे पूरे होने मे बाईस वर्ष लगे।सब कुछ गूगल पर उपलब्ध है। व्यर्थ की टीका टिप्पणियों और श्रेय लेने की होड़ मे फुदक रहे राजनैतिक समर्थकों की बयानबाजी से सोशल मीडिया भरा पड़ा है।सत्य यह है कि 2017 से इस कार्य को गंभीरतापूर्वक लेते हुऐ तीन हजार से अधिक इन्जीनियर और अन्य कर्मियों ने 2024 मे तकरीबन खत्म किया गया। इसे ही इच्छाशक्ति कहा जाता है। उल्लेखनीय यह है कि इस निर्माण कार्य और डिज़ाइनिंग मे जिसकी एक महत्वपूर्ण भूमिका रही वह एक स्त्री है।जो वर्तमान मे इन्डियन इन्स्टीट्यूट आफ साइन्स मे कार्यरत है। प्रोफेसर माधवी लता जियोटेक्नीकल एक्सपर्ट के रूप मे इस प्रोजेक्ट मे रही।यदि दशरथ मांझी को माउन्टेन मैन के रूप मे जाना जाता है तो प्रोफेसर माधवी लता को भी माउंटेन मूव्हिंग वुमन नाम दिया जा सकता है। सिन्दूर की सार्थकता माधवी लता जैसी महिला भी करती है।

अंत मे यदि आपरेशन सिन्दूर मे अग्निवीरो की बात न की जाए तो बात अधूरी रह जाएगी। जिस अग्निपथ योजना पर विपक्ष ने शोरगुल मचाया था। उनकी भूमिका भी इस आपरेशन मे बेजोड़ रही। युद्ध केवल धरती पर ही नही आकाश मे भी लड़े जाते है। एयर डिफेंस सिस्टम मे दुश्मन द्वारा दागी गई मिसाइल और ड्रोन को ध्वस्त करने मे तकनीक सहायक के रूप मे उनकी भूमिका भी बेजोड़ रही।उनके भी योगदान को नकारा नहीं जा।

तो यह है आपरेशन सिन्दूर जिसकी दहक लम्बे अरसे तक रहेगी।अब यह देशवासियों को तय करना है किसे झुलसना है और किसे नहीं???

आशा त्रिपाठी

(लेखिका ऐसी वीर मां हैं जिन्होंने अपने दोनों बेटों को सैन्य अधिकारी बनाया, बड़े बेटे कर्नल विप्लव ने पत्नि और बेटे के साथ मणिपुर आतंकी हमले में वीरगति पाई)

  • Related Posts

    हरयाणा में एडीजीपी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या ने छत्तीसगढ़ के 13 साल पहले आईपीएस राहुल शर्मा केस की ताज़ा दी याद

    बीते 7 अक्टूबर को 2001 बैच के आईपीएस एडीजीपी वाई पूरन कुमार (हरयाणा कैडर) ने चंडीगढ़ स्थित अपने निवास में गोली मारकर आत्महत्या की थी, इस वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को…

    71वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की सूची में फिर चमका छत्तीसगढ़, रायगढ़ में बनी फ़िल्म को नॉन फ़ीचर फ़िल्म कैटेगरी में दो अवॉर्ड, बेस्ट डायरेक्टर पीयूष ठाकुर और बेस्ट म्यूज़िक डायरेक्टर प्रानिल

    आज 1 अगस्त को भारत सरकार ने 71वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। एक तरफ़ जहां शाहरुख ख़ान, रानी मुखर्जी, विक्रांत मैस्सी का नाम हिंदी फ़ीचर फ़िल्म…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन