OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

37 वर्षों से विश्वसनीयता के साथ जनहित की आवाज़  केलो प्रवाह, पैलेस रोड में प्रेस फ़ोटोग्राफ़र मो. राज संभाल रहे सिटी ऑफ़िस का जिम्मा

  • Raigarh
  • September 18, 2025
  • 0 Comments

रायगढ़ से प्रकाशित दैनिक केलो प्रवाह ने तक़रीबन 38 वर्षों का सफ़र तय कर लिया है, ख़बरों की विश्वसनीयता और आम कही जाने वाली जनता के प्रति ज़िम्मेदारी केलो प्रवाह को हर वर्ग के पाठकों के बीच ख़ास बनाती है। संस्थापक श्री उदयराम थवाईत के कुशल संपादन में केलो प्रवाह का सफ़र रामलीला मैदान में दो कमरे के किराये के भवन से प्रिटिंग की ट्रेडल तक़नीक के साथ शुरू होता है, तब के दौर में सक्रिय शहर के कई पत्रकारों ने केलो प्रवाह को अपना अख़बार मानकर निष्ठा और समर्पण के साथ प्रकाशन में ख़बरों के लिहाज़ से सहयोग किया, ये अलग बात है कि उनमें से कई लोगों की पहचान बतौर पत्रकार केलो प्रवाह से बनी, उस दौर के वो तमाम युवा पत्रकार अब वरिष्ठता की श्रेणी में शामिल हैं और अपने अपने तईं पत्रकारिता में अत्याधुनिक तक़नीक के साथ बने हुए हैं। केलो प्रवाह ने भी इन 37 वर्षों में ट्रेडल तक़नीक से ऑफ़सेट का सफ़र तय किया, जब ऑफ़सेट से केलो प्रवाह का प्रकाशन शुरू हुआ तो छपाई के लिए प्लेट बनाकर बिलासपुर के देशबंधु प्रेस ले जाना पड़ता था, इस स्थिति को लक्ष्मीदास मानिकपुरी (चिरका) समझ सकता है, एक और शख़्स भी केलो प्रवाह के ऑफ़सेट प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई और वो था जाहेद ख़ान (उनका इंतकाल हो गया है)। 1997-98 में केलो प्रवाह को हेमंत थवाईत की ज़बरदस्त समझ और ऊर्जा मिली, अथक मेहनत और एकदम स्पष्ट संकल्प के साथ हेमंत थवाईत ने केलो प्रवाह को इस ऊंचाई पर पहुंचा दिया, जिसे देखकर पत्रकार जगत का हर वर्ग गौरवान्वित होता है। आज के अत्याधुनिक संचार माध्यमों की उन्नत तक़नीक के दौर में केलो प्रवाह का डिज़ीटल संस्करण भी मोबाईल ऐप पर आसानी से एक क्लिक में उपलब्ध है, केलो प्रवाह का वेब संस्करण ही पाठकों के प्रति बेहद लोकप्रिय है, इसका दायित्व विकास पांडेय पूरी शिद्दत से संभाल रहे हैं। राजनैतिक गलियारों में केलो प्रवाह के संबंध सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों से बराबर के हैं, पुलिस और प्रशासन के साथ भी बेहतर समन्वय हमेशा बना रहता है। केलो प्रवाह की इस यात्रा में मेहनत हेमंत थवाईत की ज़रूर है मगर हर क़दम पर संस्थापक श्री उदयराम थवाईत का मार्गदर्शन और संजय थवाईत का साथ बड़ी अहमियत रखता है। इस बात को कहने में कोई गुरेज़ नहीं है कि केलो प्रवाह को यहां का हर पत्रकार आज भी अपना अख़बार मानकर चलता है। हेमंत थवाईत ने केलो प्रवाह के प्रकाशन के साथ साथ बीते तक़रीबन 4 वर्षों मे प्रेस क्लब की बागडोर भी बतौर अध्यक्ष पूरी मज़बूती से थाम रखी है।

केलो प्रवाह ने रायगढ़ के पैलेस रोड में लाल बिल्डिंग के सामने अपना सिटी ऑफ़िस भी शुरू कर दिया है। हेमंत थवाईत ने सिटी ऑफ़िस की ज़िम्मेदारी मोहम्मद राज को दी है, यहां बताना ज़रूरी है कि मोहम्मद राज स्तरीर और कलात्मक फ़ोटोग्राफ़ी के क्षेत्र में बड़ा नाम है, उन्होंने केलो प्रवाह के लिए लंबे समय से फ़ोटोग्राफ़ी की है और अभी तक केलो प्रवाह के हर अंक में विषयवस्तु के साथ संतुलन बनाकर राज की खिंची हुई एक से बढ़कर एक तस्वीरें प्रकाशित होती हैं, ऐसी तस्वीरों के साथ प्रकाशित ख़बरों की गुणवत्ता कई गुना बढ़ जाती है। बहरहाल केलो प्रवाह के सिटी ऑफ़िस के माध्यम से समाचारों और विज्ञापनों का संकलन भी शुरू किया जा चुका है, अगर आप भी कोई ख़बर देना चाहें या अपने संस्थान का विज्ञापन प्रकाशित करवाना चाहें तो 7000491200 और 9826305786 पर मोहम्मद राज से सीधे संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    प्रतिबद्ध और समर्पित मानवसेवा के सफ़र में लायंस रायगढ़ सिटी ने पूरे किये स्थापना के गौरवशाली 50 बरस, 22अप्रेल को मनाया जायेगा स्वर्ण जयंति समारोह

    रायगढ़ में दानशीलता और समाजसेवा की गौरवशाली परंपरा दशकों से क़ायम है, संस्थागत और व्यक्तिगत तौर पर अलग अलग तरीक़ों से समाजसेवा का कार्य लगातार किया जा रहा है। लायंस…

    • Raigarh
    • January 16, 2026
    • 61 views
    परियोजना क्षेत्र के ग्रामीणों की बेहतरी को लेकर समर्पित हिंडाल्को, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नवसृजन के संयोजन में संपन्न हुआ स्वास्थ्य शिविर

    रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में कार्यरत हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर के तहत् शिक्षा एवं जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध नवसृजन समिति के संयोजन में स्वास्थ्य विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन