SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
Shadow

“गुरू और संगीत के प्रति आज भी समर्पित है रामन परिवार” विश्ववेदा संगीत विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्णिमा का परंपरागत पर्व, कैलीफोर्निया की शिष्या ने भी दी वर्चुअल प्रस्तुति

विगत दिनों बिलासपुर के शंकर नगर स्थित श्री विश्ववेद संगीत विद्यालय में गुरुजनों के सम्मान का पौराणिक महत्व का परंपरागत पर्व गुरु पूर्णिमा बड़े समर्पण भाव के साथ मनाया गया। सबसे पहले संगीत विद्यालय की संचालक श्रीमती व्ही. मीना रामन ने छत्तीसगढ़ सरकार से चक्रधर सम्मान प्राप्त प्रख्यात संगीत साधक कलागुरु  संगीत शिरोमणि स्व. वेदमणि सिंह ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही अपने गुरुतुल्य मामा रायगढ़ के हारमोनियम वादक स्व टी.एस. रामन और बिलासपुर के ही  सी.एस. सत्यनारायणा को इस अवसर पर याद किया, तदुपरांत डॉ रविन्द्र शर्मा, डॉ अंकिता दुआ, श्रीमती वंदना यादव, व्ही व्ही रामन सहित विश्ववेद संगीत विद्यालय से जुड़े नगर के संगीत साधकों ने गुरुजी वेदमणि सिंह ठाकुर को श्रद्धांजलि दी।
गुरू पूर्णिमा के अवसर पर विश्ववेद संगीत विद्यालय में अपनी गुरू श्रीमती मीना रामन का सम्मान सभी शिष्यों ने शॉल श्रीफल और मिठाई भेंटकर किया, फिर संगीत विद्यालय के बच्चों ने सस्वर संगीतमय गणेश वंदना गाकर प्रस्तुतियों का आग़ाज़ किया। कुमारी आराध्या ने गुरु वंदना- “गुरु की महिमा सो ही जाने… श्रीमती मनीषा साहू ने श्री कृष्ण भजन – “राधा के मन श्याम समाए…. श्रीमती राधिका और श्रीमती नेहा शर्मा ने राम भजन – “प्रेम मुदित मन से कहो… गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। इसके बाद विधि जायसवाल ने राग खमाज में छोटा ख़याल और वर्षा गीत – “आ गई बरसात रे…. गाकर वर्षा ऋतु का स्वागत किया। रिशुराज, अध्या, मिष्टी, अवनी, अन्वी, रेयांश, हर्षवर्धन, अंशिका, महालक्ष्मी, रूही सभी बच्चों ने देशभक्ति गीत – “सबसे निराला मेरा वतन… गाकर गुरु मां को प्रसन्न किया। प्रस्तुतियों के अगले चरण में प्रांशु यादव, वर्चस अय्यर ने तीन ताल में तबला सोलो वादन कर विश्ववेद संगीत विद्यालय की तालीम में अपने भीतर पनप रहे हुनर को दिखाया। डॉक्टर अमित दुआ और कमल पटेल ने “शुभ दिन शुभ घड़ी आई सुहानी” बंदिश गाकर प्रशंसा बटोरी। विदेश में कैलफोर्निया से शिक्षा ले रही शिष्य श्रीमती श्रीलता ने वर्चुअल प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंतिम चरण में कलागुरू स्व. वेदमणि सिंह ठाकुर द्वारा रचित और संगीतबद्ध प्रसिद्ध ठुमरी “मोहे छोड़े नहीं घनश्याम… और सावन के आगमन पर भगवान शिव की स्तुति “बाजे बाजे डमरू हरकर…. विश्ववेद संगीत विद्यालय की संचालक गुरू श्रीमती मीना रामन, श्रीमती राजेश्वरी अनंत और व्ही अनंत रामन ने गाकर माहौल को गुरू भक्ति से सराबोर कर दिया, सभी ने हर हर महादेव का सामूहिक जयघोष भी किया। कार्यक्रम में तबला संगत नरेंद्र सोनानी और सुव्यवस्थित संचालन अनंत रामन ने किया।

  • Related Posts

    कलागुरू वेदमणि सिंह की स्मृति में जयंति पर कला उत्सव का आयोजन, 13 मार्च को तीन सत्रों में होंगे गीत-संगीत-नृत्य और साहित्य के आयोजन

    छत्तीसगढ सरकार के बेहद प्रतिष्ठित चक्रधर सम्मान से नवाजे गये कलागरू ठाकुर वेदमणि सिंह की स्मृति में आगामी 13 मार्च शुक्रवार को किरोड़ीमल छत्तीसगढ इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (पाॅलिटेक्निक) ऑडिटोरियम में…

    कहानीबाज़ थियेटर सोसायटी के 15 दिवसीय रंग शिविर का गरिमामय समापन, गीत संगीत नृत्य और नाटक की हुई शानदार प्रस्तुति, ख़ूब सराहना भी मिली

    5 अक्टूबर रविवार की शाम ग्रैंड मॉल के पांचवें माले में संचालित द मसल्स फैक्टरी जिम का योगा ज़ुम्बा हॉल एक बार फिर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का गवाह बना। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन