SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
Shadow

अंचल के एकमात्र कात्यायनी मंदिर में षष्ठी तिथी पर हुई विशेष पूजन आराधना, देर शाम तक जारी रहा भक्तों की आवाजाही का सिलसिला

जगत जननी मां दुर्गा के नौ रूपों में छठवां स्वरूप माता कात्यायनी का है, कात्यायन ऋषि की पुत्री होने के कारण ही इनका नाम कात्यायनी पड़ा। रायगढ़ के राजमहल से सर्किट हाऊस रोड से लगे मंदिर में लगभग तिरालिस सालों से विराजी हैं माता कात्यायिनी। माता कात्यायनी के मंदिर की बनावट नदी का तटीय ईलाक़ा होने की वजह से मुख्य सड़क से काफी नीचे है, मगर लगभग डेढ़ दशक पहले माता को प्रथम तल में प्रतिष्ठापित किया गया है। वैसे तो हर नवरात्रि में माता के अलग अलग स्वरूपों की विशेष पूजा आराधना होती है मगर रायगढ़ ही नहीं, अंचल के एकमात्र कात्यायनी माता के मंदिर में साल के बारहों महीने विशेष पूजन आराधना होती है, हर रोज़ माता के वस्त्र बदले जाते हैं, श्रृंगार किया जाता है, आरती पूजन के बाद भोग भी लगता है।

माता कात्यायनी मंदिर के मुख्य पुजारी ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोपाल द्विवेदी का पूरा परिवार माता की सेवा में लगा रहता है। जब तक माता को भोग नहीं लगता, पुजारी जी घर का कोई सदस्य भोजन नहीं करता, यही पुजारी परिवार का माता के प्रति समर्पण  है। माता कात्यायनी मंदिर में भी मनोकामना ज्योति कलश भक्तों द्वारा अपने हाथों से प्रज्जवलित किये जाते हैं, माता के इस मंदिर में बेहद सीमित मनोकामना ज्योति कलश ही प्रज्जवलित किये जाते हैं।

रायगढ़ ही नहीं बल्कि इस पूरे अंचल के लिये बेहद ख़ास माता मंदिर में हर नवरात्रि में सामूहिक भजन कीर्तन और भण्डारे का आयोजन होता रहा है। माता कात्यायनी को महिषासुर मर्दिनी भी कहा जाता है क्योंकि ऐसी पौराणिक मान्यता है कि ब्रम्हा से अमरता के वरदान के साथ ही महिषासुर ने यह वरदान भी मांगा था कि उसकी मृत्यु नारी के हाथों हो। ब्रम्हा से वरदान मिलने के बाद महिषासुर दैत्य का आतंक समूचे ब्रह्माण्ड के लिये अनिष्ट का कारण बना, जिससे सभी देवता भी परेशान थे। अंत में माता का कात्यायनी स्वरूप ही महिषासुर की मौत का कारण बना। ऐसा माना जाता है कि माता कात्यायनी को सत्ताइस पत्तियों वाला मदार फूल बेहद प्रिय है इसीलिये भक्त हमेशा उन्हें इसी मदार को अर्पित करते हैं। बीते रविवार षष्ठी तिथि को मंदिर में माता नवदुर्गा के छठवें स्वरूप माता कात्यायनी की विशेष पूजन आराधना हुई, सुबह से देर शाम तक माता के भक्तों के आने का सिलसिला बना रहा, जगत जननी माता नवदुर्गा के कात्यायनी स्वरूप का आशीष सब पर बना रहे और समाज में विद्यमान जाति-धर्म, ऊंच-नीच, सबल-निर्बल के भेदभाव रूपी महिषासुर का नाश हो

जय माता दी

  • Related Posts

    युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशीष ने खुलेआम हो रही अफ़ीम की खेती को लेकर छत्तीसगढ की भाजपा सरकार पर साधा निशाना : सरकार सो रही, माफ़िया बो रहे अफ़ीम का दिया नया नारा

    सत्ता और प्रशासन के रहमोकरम के बिना संभव नहीं है इतने बड़े पैमाने पर अफ़ीम की खेती : ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो खड़ा होगा जन आंदोलन छत्तीसगढ़ के रायगढ़…

    देश विरोधी INDO-US ट्रेड डील के ख़िलाफ़ युवा कांग्रेस का मुखर विरोध, संसद घेराव करने पहुंचे दिल्ली, IYC जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल साथियों सहित पूरी ताक़त से आंदोलन में डटे

    “देश हित के साथ समझौता नहीं चलेगा” का नारा हो रहा बुलंद इंडो यूएस ट्रेड डील के खिलाफ़ युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब के नेतृत्व में संसद का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन