


बीते मंगलवार को एक निजी होटल के काॅन्फ़्रेंस हाॅल में टाटा पावर ने अपने चैनल पार्टनर काॅस्मिक सोलर के सहयोग से राईस मिलर्स को जोड़ते हुए एक सार्थक कान्फ्रेंस का आयोजन किया, जिसमें पावर प्वाईंट प्रेजेंटेशन के जरिये राईस मिलर्स से संवाद स्थापित क्वेरीज़ का जवाब दिया गया। इस अवसर पय छत्तीसगढ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, रायगढ़ जिला राईस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, टाटा सोलर के सेल्स हेड उत्कृष्ट कोचर, मार्केटिंग टीम से शशांक धर, काॅस्मिक सोलर हाई इलेक्ट्रिसिटी बिल से मुक्ति के लिए सोलर एनर्जी बेहतर ऑप्शन है, यही समझाया गया। टाटा पावर का चैनल पार्टनर कास्मिक सोलर से प्रखर,सोमावार, अंकुर अग्रवाल सहित भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जन जाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीकांत सोमावार मौजूद थे, वहीं बड़ी तादाद में राईस मिलर्स भी इस प्रमोशनल काॅन्फ़्रेंस में सक्रिय तौर पर शामिल हुए। ग़ौरतलब है कि टाटा पावर का चैनल पार्टनर काॅस्मिक सोलर है, जिसके प्रयासों से रायगढ़ के कोड़ातराई में जगदीश राईस मिल में 70 लाख की लागत से 220 किलोवाॅट क्षमता का सोलर प्लांट तक़रीबन छ: महीने पहले स्थापित हुआ है, जगदीश राईस मिल प्रबंधन का अब तक के कैलकुलेशन के आधार पर मानना है कि साल में अठारह लाख की बिजली बचत होगी, इसी से संबंधित अपने अनुभवों को जगदीश राईस मिल प्रबंधन ने काॅन्फ़्रेंस में साझा भी किया। कुल मिलाकर बेहद स्वस्थ वातावरण में टाटा पावर, काॅस्मिक सोलर और राईस मिलर्स की काॅन्फ़्रेंस सभी स्टेग होल्डर्स के लिए कारगर रही।





































