OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

बारिश में बरसों से जलभराव की त्रासदी भोगने के लिए अभिशप्त है पैठू डबरी से बंगालीपारा बोधनगली का ईलाक़ा, आख़िर क्यों नहीं हटाया जा रहा नाले से अतिक्रमण?

जब भी बारिश तेज़ और धुंआधार होती है, शहर में ज़िंदा इंसानी आबादी के कुछ ऐसे ईलाक़े हैं, जहां की ज़िंदगी पूरी तरह पटरी से उतर जाती है, लोगों का खाना पीना दूभर हो जाता है, बच्चों की पढ़ाई लिखाई चौपट हो जाती है, क्योंकि बारिश का पानी क़हर बनकर लोगों के घरों में घुसता है और मिनटों में तबाही का आलम खड़ा कर देता है। इस साल त अभी चौमासा शुरू भी नहीं हुआ और शहर के आधे से ज़्यादा क्षेत्रों में जलभराव का भीषण मंज़र देखने को मिलने लगा है, ज़ाहिर है शहर के नाले नालियों में किया गया अतिक्रमण जलभराव की मूल वजह है। इस बार तो शहर के सबसे चर्चित हाई-प्रोफाइल वार्ड नंबर 19 के जलभराव का मामला ख़ूब उछल रहा है, इस वार्ड में लोगों के घरों के भीतर बारिश का पानी घुसने से त्राहिमाम के हालात बन गये हैं। वैसे तो तीन चार दिनों से बारिश हो ही रही है मगर गुरूवार की सुबह हुई कुछ घंटे की बेतहाशा बारिश ने पैठू डभरी से लेकर रेलवे स्टेशन बंगाली पारा और बोधन गली के पास तक बरसाती पानी के जलभराव के विषम हालात बना दिए, पैठू डभरी से होकर शहर के कोतरा रोड, बैकुण्ठपुर और दरोगापारा, सत्तीगुड़ी चौक के नाले और नालियों का पानी ग़ुज़रता है और बरसात के दिनों में यही गंदा पानी लोगों के घरों में घुसता है, ये वही पैठू डबरी का ईलाक़ा है, जिसकी चर्चा हर बारिश के मौसम में होती है और यहां के बाशिंदे बरसों से बरसाती क़हर को भोगने के आदी हो चुके हैं, शहर के हाक़िम- हुक़्काम, अगर थोड़ी सी भी इंसानियत है तो काग़ज़ी और ज़ुबानी लफ़्फाजियां छोड़कर, हिम्मत है तो आंखों में आंखें डालकर इन भुगतभोगियों की पीड़ा सुनो, इन्होंने तो अपने ईलाक़े की बेहतरी की सारी उम्मीदें बरसों से उस बरसाती पानी में बहा दी हैं, जो हर साल इनके घरों में तबाही बनकर घुसता है।

इस ईलाक़े के स्थानीय जनप्रतिनिधि और निगम के आला अधिकारी मान चुके हैं कि पैठू डबरी की समस्या शहर की बहोत बड़ी समस्या है, पैठू डबरी की समस्या के स्थायी निदान का अभी तक कोई ठोस विकल्प नहीं मिल पाया है, क्योंकि यहां कि बसाहट ही शहर के सामान्य लेबल से नीचे है, पैठू डबरी से बंगालीपारा क्षेत्र के लोगों की नियति बन चुकी इस समस्या की जड़ नाले के ऊपर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध क़ब्ज़ा है, जो प्रतीक होटल के पीछे से शुरू होकर, होटल सांई श्रद्धा के पिछवाड़े होता हुआ काली मंदिर और फिर निर्मल लाॅज तक नंगी आंखों से किसी को भी दिखलाई पड़ सकता है।

  • Related Posts

    प्रतिबद्ध और समर्पित मानवसेवा के सफ़र में लायंस रायगढ़ सिटी ने पूरे किये स्थापना के गौरवशाली 50 बरस, 22अप्रेल को मनाया जायेगा स्वर्ण जयंति समारोह

    रायगढ़ में दानशीलता और समाजसेवा की गौरवशाली परंपरा दशकों से क़ायम है, संस्थागत और व्यक्तिगत तौर पर अलग अलग तरीक़ों से समाजसेवा का कार्य लगातार किया जा रहा है। लायंस…

    • Raigarh
    • January 16, 2026
    • 62 views
    परियोजना क्षेत्र के ग्रामीणों की बेहतरी को लेकर समर्पित हिंडाल्को, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नवसृजन के संयोजन में संपन्न हुआ स्वास्थ्य शिविर

    रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में कार्यरत हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर के तहत् शिक्षा एवं जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध नवसृजन समिति के संयोजन में स्वास्थ्य विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन