SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
Shadow

नाला-कायाकल्प से कई दशकों के अभिशाप से संजय कॉम्प्लेक्स सब्ज़ी मंडी को मुक्त कर रहा है निगम प्रशासन, अतिक्रमण को लेकर कभी भी हो सकता है बड़ा ऑपरेशन

  • Raigarh
  • September 13, 2025
  • 0 Comments

संजय कॉम्प्लेक्स दैनिक बाज़ार के एक हिस्से का नाला बीते कई दशकों से बदहाली का दंश झेल रहा था, वैसे तो इस नाले की सफ़ाई के नाम पर शुरू से अब तक करोड़ों की धनराशि नगर निगम द्वारा ख़र्च की जा चुकी थी, मगर अब जब मौजूदा विधायक के स्पष्ट दिशा निर्देशों के परिपालन में निगम कमिश्नर द्वारा प्राथमिकता के आधार पर नाले का नये सिरे से निर्माण करवाया जा रहा है, तब ये बात निकलकर सामने आ रही है कि संजय कॉम्प्लेक्स दैनिक बाज़ार में सुलभ शौचालय की तरफ़ का यह नाला अब तक सत्तापक्ष और विपक्ष से जुड़े नेताओं और निगम प्रशासन के सफ़ाई विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के लिए कमाई का जरिया मात्र रहा है, इस या इस जैसे नालों की सफ़ाई के लिए काग़ज़ों में बड़े बड़े एस्टीमेट तैयार किये जाते थे, काग़ज़ों में काम भी दिखाया जाता था मगर ज़मीनी स्तर पर ऐसे नालों की गंदगी साफ़ ही नहीं हो पाती थी, इसी के साथ साथ ऐसे नाले हमेशा से अतिक्रमण की चपेट में रहे हैं, लेकिन अब स्थानीय विधायक, वित्तमंत्री ओपी चौधरी के शहर विकास की सुदृढ़ सोच ने संजय कॉम्प्लेक्स दैनिक बाज़ार के समूल कायाकल्प का रास्ता पूरी तरह खोल दिया है, उनकी तरफ़ से हरी झंडी मिलने के बाद  कलेक्टर और कमिश्नर दोनों एक्टिवेट हो गये हैं।

संजय कॉम्प्लेक्स दैनिक बाज़ार का सुलभ शौचालय पूरी तरह ढहा दिया गया है, निर्माण कार्य के लिहाज़ से मौक़े पर मौजूद विषम परिस्थितियों के बावजूद नाले का निर्माण भी पूरी रफ़्तार के साथ जारी है। बीते शुक्रवार को निगम कमिश्नर निरीक्षण करने आये तो मौक़े पर अतिक्रमण की बाढ़ देखकर हैरान रह गये, टाऊन हॉल के सामने की तरफ़ जितनी भी ऐसी बिल्डिंग हैं जिनका पिछला हिस्सा संजय कॉम्प्लेक्स के नाले की तरफ़ है, उनमें से अधिकांश बिल्डिंग के स्वामियों ने छज्जा निकालकर बड़े हिस्से में स्थायी संरचना के साथ अतिक्रमण कर लिया है, जिसकी वजह से नाला सफ़ाई के काम में लगी मशीनरी या वाहन मूव्हमेंट नहीं कर पा रही हैं। वहीं इसी नाले की तरफ़ संजय कॉम्प्लेक्स से टाऊन हॉल की तरफ़ जाने वाला एक रास्ता  है, जिसके एक मुहाने में टीन की नीली चादरों से कवर करके भूखंड संरक्षित किया गया है, इस भूखंड में एक बिल्डिंग का अधूरा निर्माण भी हुआ है, खाली भूखंड में तक़रीबन 70 साल पुराना पीपल का पेड़ था, जिसे भूस्वामी ने साज़िशन कटवा दिया था और शहर के जागरूक वर्ग ने जिसका भारी विरोध भी किया था, ऐसी जानकारी निकलकर आ रही है कि इस हिस्से के भूस्वामी ने भी संजय कॉम्प्लेक्स के काफ़ी हिस्से को अपने भूखंड में मिला लिया है। कमिश्नर के लगातार निरीक्षण के बाद काफ़ी हद तक ऐसे अतिक्रमणकारियों के ख़िलाफ़ बड़े एक्शन की संभावना बन रही है, बशर्ते अतिक्रमणकारियों के संरक्षण में कोई राजनैतिक दबाव ना आये।

संजय कॉम्प्लेक्स में इसी नाले से लगकर नगर निगम की जो दुकानें बनी हैं, उसके पैसेज में भी दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है, एक दुकानदार ने तो ऊपर जाने वाली सीढ़ी को तोड़कर अपनी दुकान में मिला लिया है, मगर अब तक इन दुकानदारों के ख़िलाफ़ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है, अब देखने वाली बात ये होगी कि निगम कमिश्नर इस दिशा में क्या ठोस कार्रवाई करते हैं।

  • Related Posts

    प्रतिबद्ध और समर्पित मानवसेवा के सफ़र में लायंस रायगढ़ सिटी ने पूरे किये स्थापना के गौरवशाली 50 बरस, 22अप्रेल को मनाया जायेगा स्वर्ण जयंति समारोह

    रायगढ़ में दानशीलता और समाजसेवा की गौरवशाली परंपरा दशकों से क़ायम है, संस्थागत और व्यक्तिगत तौर पर अलग अलग तरीक़ों से समाजसेवा का कार्य लगातार किया जा रहा है। लायंस…

    • Raigarh
    • January 16, 2026
    • 28 views
    परियोजना क्षेत्र के ग्रामीणों की बेहतरी को लेकर समर्पित हिंडाल्को, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नवसृजन के संयोजन में संपन्न हुआ स्वास्थ्य शिविर

    रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में कार्यरत हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर के तहत् शिक्षा एवं जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध नवसृजन समिति के संयोजन में स्वास्थ्य विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन