OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी की नई कार्यकारिणी ने शुरू की यात्रा : प्रसिद्ध डाइटिशियन शिल्पी गोयल का आयोजित किया ख़ास सेशन

जीवनशैली संतुलित रखने के दिये गये अहम् टिप्स

बेहद कारगर साबित हुआ रोटरी स्टील सिटी का आयोजन

बीते तीन अगस्त को होटल अकॉर्ड प्रीमियर में आयोजित प्रोग्राम संतुलन का सफल आयोजन हुआ, जिसमें रायपुर से शिरकत कीं डाइटिशियन शिल्पी गोयल, जो न्यूट्रिशन के क्षेत्र में एक प्रमुख नाम हैं। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान बेहद उपयोगी व्याख्यान दिया, साथ ही अपनी विशेषज्ञता और अनुभव के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली संतुलित आहार पर विस्तृत जानकारियां भी दीं।

संतुलित तरीके से जीवन में लाएं बदलाव – शिल्पी गोयल ने जीवन के चार प्रमुख पहलुओं पर जोर देते हुए बताया कि हमें अपने प्रति, परिवार के प्रति, व्यवसाय के प्रति, और समाज के प्रति जिम्मेदारियों का संतुलन बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सबसे पहले हमें अपने शरीर का ध्यान रखना आवश्यक है, क्योंकि यह हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होने ये भी बताया कि हमें उन आदतों को धीरे-धीरे छोड़ना चाहिए, जो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं। यदि हम इन्हें एक साथ छोड़ने की कोशिश करेंगे तो कुछ ही दिनों में हम अपना संयम खो बैठेंगे और पुरानी आदतें फिर से हमें परेशान करेंगी। उन्होंने समझाया कि धीरे-धीरे और संतुलित तरीके से जीवनशैली में बदलाव लाने से ही स्थायी और सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

आदतों में करें जरुर सुधार – शिल्पी गोयल ने अपने व्याख्यान में बताया कि हम बीमारियों का इलाज दवाइयां के माध्यम से करना चाहते हैं, बल्कि हम अपनी लाइफ स्टाइल में छोटे-छोटे चेंज करके उन बीमारियों को जड़ से ख़त्म कर सकते हैं, उदाहरण के तौर पर जब हम खाली पेट सुबह चाय पीते हैं, तो उसे हमारे शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है और एसिडिटी बढ़ाने के कारण शरीर में कई क़िस्म की बीमारियां शुरू हो जाती हैं. उस एसिडिटी को कम करने के लिए फिर हम दवाइयां का सहारा लेते हैं. हम अपनी इन आदतों को सुधार कर हम हेल्दी लाइफ़स्टाइल जी सकते हैं।

आहार पर ज़रूरी है नियंत्रण –  उन्होंने न केवल पौष्टिक आहार के फ़ायदों के बारे में बताया, बल्कि विभिन्न रेसिपी का टेस्ट भी कराया, जिससे सेशन में मौजूद लोगों को स्वादिष्ट और स्वस्थ भोजन की तैयारी के तरीक़े आसानी से समझ में आए। उनके द्वारा दिए गए टिप्स और सलाह ने सभी को जीवनशैली को सही ढंग से जीने का मंत्र प्रदान किया।उन्होंने बताया कि हमें अपने शरीर के पाचन तंत्र को कम से कम 8 घंटे का रेस्ट देना चाहिए। वहीं उनके व्याख्यान ने दर्शकों को एक नया दृष्टिकोण प्रदान किया और आहार के महत्व को समझने में मदद की। शिल्पी गोयल का यह कार्यक्रम सभी के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक साबित होगा।

इनकी मौजूदगी से ख़ास बना सेशन –  इस प्रोग्राम में अतिथि के रूप में रायगढ़ शहर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक और चिंतक डॉक्टर राजेंद्र अग्रवाल, ओजस योग मंदिर की संचालक श्रेया अग्रवाल, यूनिक कंप्यूटर सिस्टम के संचालक मानस अग्रवाल और हेल्थ केयर सेशन की संचालक आँचल अग्रवाल की उपस्थिति रही। रोटरी रायगढ़ स्टील सिटी के लगभग सभी सदस्यों ने परिवार के साथ और बड़ी तादाद में शहर के गणमान्य लोगों ने इस कार्यक्रम में भागीदारी निभाई, कार्यक्रम के चेयरमैन रोटेरियन डॉक्टर अहर्निश अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    संत कबीर के विचारों ने ना केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया की मानव जाति को किया है प्रेरित : सीएम साय

    कबीर जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने दी शुभकामनाएँ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 11 जून को संत कबीर साहेब जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी है। उन्होंने…

    भवानीशंकर मुखर्जी और चक्रधर सम्मान प्राप्त कलागुरू वेदमणि का जीवन संगीत को समर्पित रहा, इप्टा ने दी श्रद्धांजलि

    रायगढ़/ कलागुरू संगीत शिरोमणि वेदमणि सिंह ठाकुर नहीं रहे, सोमवार की दोपहर दरोगापारा निवास लक्ष्मण संगीत महाविद्यालय में उन्होंने 90 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली, राज्य सरकार ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन