
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीएसआर विभाग द्वारा नवसृजन एनजीओ के सहयोग से अपने परियोजना क्षेत्र के दायरे में आने वाले गांवों में स्वास्थ्य सशक्तिकरण श्रृंखला के तहत् आरोग्य आरोग्य दीप अभियान के तीसरे चरण का संचालन शुरू कर दिया गया है, इसी अभियान का सातवां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बीते 24 नवंबर मंगलवार को तमनार क्षेत्र के कोड़केल गांव के स्कूल परिसर में संपन्न हुआ, इस शिविर के दौरान स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. काकोली पटनायक, त्वचारोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या शर्मा, शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. घनेंद्र वर्मा, अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. के. लक्ष्मीनारायण, औषधि विशेषज्ञ डॉ. सुबोध नायक, फ़ार्मासिष्ट श्रीमती सुनीता नायक,नर्सिंग स्टाफ सुश्री गीता सिदार, लेब टेक्नीशियन उमेश गुप्ता का सरपंच श्रीमति चंद्रावती राठिया द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया साथ ही सरपंच का स्वागत नवसृजन एनजीओ के उपाध्यक्ष किशोर पटनायक द्वारा किया गया। सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं सहयोगी स्टाफ़ द्वारा हमेशा की तरह ग्रामीणों को अपनी समर्पित सेवायें देते हुए कुल 109 लोगों को उनकी स्वास्थ्यगत समस्याओं को लेकर उचित परामर्श दिया। डाॅक्टर्स की सलाह पर इन मरीज़ों को निःशुल्क दवाइयां भी शिविर के दौरान उपलब्ध कराई गईं साथ ही मरीज़ों के बीपी और शुगर को भी जांचा गया।
इस विशेष स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में कोंड़केल सरपंच श्रीमति चंद्रावती सिदार और ग्रामवासियों के साथ ही अंचल में शिक्षा,स्वास्थ्य,जनसेवा के प्रति संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही नवसृजन संस्था से उपाध्यक्ष किशोर पटनायक, सचिव दुर्गा शंकर नायक, प्रकाश राठिया, श्रीमती चंद्रावती राठिया, श्रीमती संतोषी सिदार, श्रीमती दीपा सिंह, और सुश्री गीता सिदार की भी मौजूदगी रही।








































