OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI METRO ADD 14 SAL
BALAJI METRO ADD 2
RUPENDR PATEL
SHALBH AGRWAL ADD
msp
jindal
RH
3
UTTAM SCHOOL
R L ADD
Untitled-1
ispanj ayran
SANJIYANI ADD
MSP
APEX ADD
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

क्या शहर सरकार की शह पर हुआ है सोलर लाईट ख़रीदी में बड़ा घोटाला? युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष साध रहे शहर सरकार और निगम प्रशासन पर निशाना

  • Raigarh
  • September 24, 2025
  • 0 Comments

रायगढ़ में कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा की ऐतिहासिक सफ़लता के बाद सत्तापक्ष के निशाने पर खरसिया विधायक और पूर्व मंत्री उमेश पटेल आये, मगर कुछ दिनों बाद वो मामला दोनों ही पक्षों की तरफ़ से ठंडे बस्ते में चला गया, मगर बीते तक़रीबन हफ़्ते भर से युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल ने शहर सरकार और निगम प्रशासन के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। पहले तो आशीष जायसवाल ने नगर निगम द्वारा शहर की सड़कों में लगाई जाने वाली सोलर इंडिकेटर लाईट की ख़रीदी में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन की सरकार को निशाने पर लिया है। यहां बताना ज़रूरी है कि स्थानीय समाचार माध्यमों ने भी सोलर इंडिकेटर लाईट की ख़रीदी में हुए कथित भ्रष्टाचार का मामला प्रमुखता से उठाया था, अब मामले को लेकर स्थानीय विधायक और मंत्री ओपी चौधरी और शहर सरकार के मुखिया महापौर जीवर्धन चौहान (चायवाले) की तरफ़ से वस्तुस्थिति को साफ़ करने वाला बयान आना ज़रूरी है।

शहर सरकार की शह पर नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के मामले में ज्ञापन सौंपने के महज़ दो दिन बाद युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल ने नगर निगम के दफ़्तर में भीतर की तरफ़ से ऊपरी सभागार को जाने वाली सीढ़ी के पास दीवार में बनी महात्मा गांधी की  तस्वीर में थूके जाने के मामले को प्रमाण के साथ प्रमुखता से उठाकर फिर हलचल मचा दी है, हालांकि ये नया मामला अपने आप में बेहद संवेदनशील है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल ने युवा कांग्रेसजनों के साथ बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का रुख़ किया और नगर निगम में भ्रष्टाचार के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर गंदगी किये जाने की लिखित शिक़ायत बाक़ायदा ज्ञापन सौंपकर की है। बहरहाल, अब देखने वाली बात ये होगी कि इन दोनों ही मामलों में कार्रवाई के नाम पर क्या कुछ निकलकर आता है। वैसे एक बात तो साफ़ हो गई है कि सरकार चाहे किसी भी दल की हो, नीचे से लेकर ऊपर तक भ्रष्टाचार और अव्यवस्था जनता के लिए नियति बन गई है। इधर भारतीय जनता पार्टी की स्थानीय ट्रोल आर्मी ने फ़्रंट फुट में खेल रहे युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल को निगम की ठेकेदारी से जुड़े एक पुराने मामले में निशाने पर ले लिया है, लिहाज़ा कुछ दिनों तक इस मामले में खींचतान बनी रहने वाली है।

  • Related Posts

    प्रतिबद्ध और समर्पित मानवसेवा के सफ़र में लायंस रायगढ़ सिटी ने पूरे किये स्थापना के गौरवशाली 50 बरस, 22अप्रेल को मनाया जायेगा स्वर्ण जयंति समारोह

    रायगढ़ में दानशीलता और समाजसेवा की गौरवशाली परंपरा दशकों से क़ायम है, संस्थागत और व्यक्तिगत तौर पर अलग अलग तरीक़ों से समाजसेवा का कार्य लगातार किया जा रहा है। लायंस…

    • Raigarh
    • January 16, 2026
    • 51 views
    परियोजना क्षेत्र के ग्रामीणों की बेहतरी को लेकर समर्पित हिंडाल्को, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नवसृजन के संयोजन में संपन्न हुआ स्वास्थ्य शिविर

    रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में कार्यरत हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर के तहत् शिक्षा एवं जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध नवसृजन समिति के संयोजन में स्वास्थ्य विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन