OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

70 बरस का हुआ भारतीय स्टेट बैंक, रायगढ़ क्षेत्र में उल्लास और समर्पण के साथ मनाया गया स्थापना दिवस

देश के बैंकिंग सेक्टर में सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपना 70 वां स्थापना दिवस बीते एक जुलाई को पूरे उत्साह और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया, इस अवसर पर रायगढ़ क्षेत्र की विभिन्न शाखाओं में अलग अलग गतिविधियाँ आयोजित की गईं, सभी कार्यक्रमों का संचालन सहायक महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय महाप्रबंधक धर्मेन्द्र सिंह रावत के साथ ही मुख्य महाप्रबंधक विकास शर्मा के नेतृत्व और दिशा निर्देशन में किया गया। भारतीय स्टेट बैंक के स्थापना दिवस के ख़ास अवसर पर रायगढ़ मुख्य शाखा सहित क्षेत्र की अनेक शाखाओं में पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदारी के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्टेट बैंक की शाखाओं में SBI पेंशनधारकों, वरिष्ठ नागरिकों और युवा ग्राहकों की मौजूदगी में केक काटने का आयोजन किया गया। यह आयोजन पीढ़ियों को जोड़ने वाला और बैंक के दीर्घकालिक संबंधों का प्रतीक बना, इसी के साथ ही सारंगढ़, सरिया, जशपुर और रायगढ़ में रक्तदान शिविरों का आयोजन भी किया गया, जिनमें कुल 131 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, इन रक्तदान शिविरों में बैंक कर्मियों, ग्राहकों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बैंक की सभी शाखाओं में आने वाले ग्राहकों का मिठाइयों से स्वागत किया गया, जिससे स्थापना दिवस का उत्सव और भी ख़ास बन गया, रायगढ़ मुख्य शाखा में बच्चों के लिए चित्रकला, गायन प्रतियोगिता सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिससे बच्चों में भी उत्साह और आनंद देखने को मिला। इन सभी गतिविधियों को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में दोनों वरिष्ठ अधिकारियों सहित स्टेट बैंक की अलग अलग शाखाओं के अधिकारियों कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही, जिनके मार्गदर्शन में स्थापना दिवस का उत्सव गरिमामय और सामाजिक सरोकार से परिपूर्ण रहा। भारतीय स्टेट बैंक अपने 71वें वर्ष में प्रवेश करते हुए सेवा, विश्वास और समर्पण के साथ देशवासियों की सेवा में सतत अग्रसर है।

  • Related Posts

    मीलूपारा आदर्श ग्राम्य भारती स्कूल में हिंडाल्को के सीएसआर विभाग ने किया विशेष स्वास्थ्य शिविर, सवा सौ से ज़्यादा ग्रामीणों को मिला सीधा फ़ायदा

    हिंडाल्को के आरोग्य दीप अभियान 3.0 के तहत् बीते 11 अक्टूबर को तमनार क्षेत्र के मीलूपारा आदर्श ग्राम्य भारती स्कूल में नवसृजन एनजीओ के सहयेग से निःशुल्क विशेष स्वास्थ्य शिविर…

    किशोरों के बेहतर मानसिक स्वास्थ्य को लेकर हिंडाल्को के सीएसआर विभाग ने नवसृजन के सहयोग से मीलूपारा में किया बेहद सार्थक सेमीनार : आरोग्य दीप अभियान के तीसरे चरण के तहत् व्यापक जनसहभागिता के बीच सफ़लतापूर्वक संपन्न हुआ आयोजन

    हिंडाल्को के सीएसआर विभाग द्वारा नवसृजन एनजीओ और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य सशक्तिकरण श्रृंखला “आरोग्य दीप अभियान” के तीसरे चरण के तहत विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन