SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
Shadow

विष्णुदेव, राधे राठिया और देवेंद्र बाबा के होते हुए आख़िर कैसे उजड़ रहा है तमनार मुड़ागांव क्षेत्र का जंगल, आदिवासियों के हितों की रक्षा की उम्मीद किससे करें?

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य के तौर पर रायगढ़ जिले के आदिवासी नेता रायगढ़ राजपरिवार के सदस्य कुमार देवेंद्र प्रताप सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने संसद में भेजा वहीं आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित रायगढ़ लोकसभा सीट से सहज सरल आदिवासी नेता राधेश्याम राठिया को टिकट देकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव जिताया और रायगढ़, जशपुर, सारंगढ़ जिले की नुमाइंदगी करने के लिए दिल्ली की संसद में भेज दिया। इन दोनों से दुनिया भर की उम्मीदें भले ही ना हों पर इतनी उम्मीद तो स्वाभाविक है कि ये दोनों ही सांसद कम से कम अपने अनुसूचित जनजातीय वर्ग के हितों की रक्षा के लिए तो पूरी ईमानदारी के साथ आगे आयेंगे। मगर इसे इस क्षेत्र के आदिवासियों के लिए दुर्भाग्य ही माना जायेगा कि तमनाम के मुड़ागांव, सराईटोला क्षेत्र के तक़रीबन 280 हेक्टेयर जंगल को महाजेंको की गारे पेलमा सेक्टर दो कोयला खनन परियोजना के लिए नेस्तनाबूद कर दिया जायेगा, जिसकी शुरुआत भी हो चुकी है। क्षेत्र की जनजातीय आवाम के विरोध को कुचलते हुए बलपूर्वक हज़ारों ज़िंदा पेड़ों की बेरहमी से हत्या की जा चुकी है, आदिम परंपरागत पूरी तरह जंगल पर ही निर्भर रहने वाली जनजातीय आवाम इस बात को लेकर भी भयभीत है कि उनके आठ गांव भी महाजेंको की कोयला खनन परियोजना की सूली पर चढ़ जायेंगे। कुल मिलाकर अगर कहें तो तमनार ही नहीं रायगढ़ जशपुर जिले का जनजातीय समाज यही चाहता है कि ऐसी कोयला खनन परियोजनाओं पर रोक लगे जिससे आदिवासी समुदाय के अस्तित्व पर ही संकट के बादल छाने लग जायें।

एक बात और, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी तो इसी क्षेत्र के जनजाती समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। अब बताईये भला, विष्णुदेव साय, राधे राठिया और देवेंद्र बाबा जैसे दमदार जनप्रतिनिधियों के होते हुए महाजेंको और उसकी एमडीओ कंपनी गारे पेलमा सेक्टर दो क्षेत्र में जनजातीय समुदाय के व्यापक विरोध को दरकिनार करते हुए उनके हितों पर इतने बड़े हमले कैसे करती है? राजनीति अपनी जगह है, पर  सच्चाई को लंबे समय तक परदे के पीछे नहीं रखा जा सकता बाबू…. इसलिए जितनी जल्दी हो सके “बदेक राखो” और “चेंत करो”

  • Related Posts

    युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशीष ने खुलेआम हो रही अफ़ीम की खेती को लेकर छत्तीसगढ की भाजपा सरकार पर साधा निशाना : सरकार सो रही, माफ़िया बो रहे अफ़ीम का दिया नया नारा

    सत्ता और प्रशासन के रहमोकरम के बिना संभव नहीं है इतने बड़े पैमाने पर अफ़ीम की खेती : ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो खड़ा होगा जन आंदोलन छत्तीसगढ़ के रायगढ़…

    देश विरोधी INDO-US ट्रेड डील के ख़िलाफ़ युवा कांग्रेस का मुखर विरोध, संसद घेराव करने पहुंचे दिल्ली, IYC जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल साथियों सहित पूरी ताक़त से आंदोलन में डटे

    “देश हित के साथ समझौता नहीं चलेगा” का नारा हो रहा बुलंद इंडो यूएस ट्रेड डील के खिलाफ़ युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब के नेतृत्व में संसद का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन