SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रगतिनगर तोड़फ़ोड़ मामले को आम आदमी पार्टी ने बताया बस्ती विध्वंस कार्रवाई, 15 दिनों के मैदानी रिसर्च के बाद मांगपत्र के तौर पर कलेक्टर को सौंपी तथ्यपरक चिट्ठी, ओपी चौधरी पर साधा निशाना

प्रगतिनगर, जेलपारा, कयाघाट क्षेत्र में बीते 14 जून को केलो रिवर फ़्रंट मरीन ड्राईव प्रोजेक्ट के लिए प्रशासन द्वारा की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को आम आदमी पार्टी ने अमानवीय और विध्वंसक बताते हुए ज्ञापन की शक्ल में आठ बिंदुओं का मांगपत्र की चिट्टी कलेक्टर को सौंपी है। इस चिट्टी में कहा गया है कि तोड़फोड़ की कार्रवाई से प्रभावित लोगों की आधिकारिक सूची तत्काल जारी जाये, प्रत्येक क्षेत्र में हेल्प डेस्क स्थापित की जाये,सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कर पुनर्वास योजना बनाई जाये, बच्चों की शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए किताबें, ड्रेस के साथ साथ परिवहन सुविधा प्रदान की जाये, आजीविका के लिए आर्थिक सहायता के साथ साथ कौशल प्रशिक्षण भी दिया जाये, प्रत्येक प्रभावित परिवार को पांच लाख की आर्थिक सहायता और मानसिक परामर्थ सुविधा दी जाये, पूरे घटनाक्रम की न्यायिक जांच कर ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाये और भविष्य में ऐसी किसी भी विध्वंसक कार्रवाई से पहले मानवीय, वैधानिक और संवेदनशील प्रक्रिया अपनाई जाये।

बुधवार को आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के संगठन महासचिव सरदार जसबीर सिंह चावला, रायगढ़ लोकसभा अध्यक्ष राजेन्द्र एक्का और रायगढ़ जिलाध्यक्ष गोपाल बापोड़िया की मौजूदगी में औपचारिक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें आम आदमी पार्टी ने 16 पेज का शोधपत्र प्रस्तुत किया। इस शोधपत्र के जारी 14 जून प्रगतिनगर तोड़फ़ोड़ मामले का बिंदुवार विश्लेषण किया गया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान संगठन महासचिव ने स्थानीय विधायक और छत्तीसगढ़ सरकार में केबिनेट मंत्री ओपी चौधरी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने यह भी कहा कि ज़रूरत पड़ने पर हम इस मामले को कोर्ट भी लेजाने की तैयारी में हैं। आम आदमी पार्टी के संगठन महासचिव ने इस बात को स्वीकार किया कि शासन प्रशासन और स्थानीय नेताओं के संरक्षण में अंधाधुंध अतिक्रमण होना विकास के नज़रिए से बाधक है, सरकार को अतिक्रमण रोकने के लिए ग़रीबों के हितों को ध्यान में रखते हुए ठोस नीति बनानी चाहिए।

संगठन महासचिव जसवीर सिंह ने तमनार के मुड़ागांव सराईटोला क्षेत्र‌ में महाजेंको के लिए अडानी द्वारा की जा रही अंधाधुंध जंगल कटाई मामले में कांग्रेस भाजपा को एक ही थाली के बैगन करार दिया है साथ ही ये भरोसा भी दिलाया है कि जल्द ही आम आदमी पार्टी ठोस रणनीति के साथ इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतरेगी।

  • Related Posts

    युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशीष ने खुलेआम हो रही अफ़ीम की खेती को लेकर छत्तीसगढ की भाजपा सरकार पर साधा निशाना : सरकार सो रही, माफ़िया बो रहे अफ़ीम का दिया नया नारा

    सत्ता और प्रशासन के रहमोकरम के बिना संभव नहीं है इतने बड़े पैमाने पर अफ़ीम की खेती : ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो खड़ा होगा जन आंदोलन छत्तीसगढ़ के रायगढ़…

    देश विरोधी INDO-US ट्रेड डील के ख़िलाफ़ युवा कांग्रेस का मुखर विरोध, संसद घेराव करने पहुंचे दिल्ली, IYC जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल साथियों सहित पूरी ताक़त से आंदोलन में डटे

    “देश हित के साथ समझौता नहीं चलेगा” का नारा हो रहा बुलंद इंडो यूएस ट्रेड डील के खिलाफ़ युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब के नेतृत्व में संसद का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन