SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
Shadow

अग्रसेन सेवा संघ और श्री श्याम मंडल जैसी फ़्रंटलाईन की समाजसेवी संस्थाओं के अंदरखाने के विवादों पर अब तो लग ही जाना चाहिए विराम…समाजसेवी कार्यों में तभी बढ़ सकेगी सक्रियता

इस बात में कोई दो राय नहीं कि रायगढ़ का व्यापारी वर्ग आर्थिक गतिविधियों के समानांतर सामाजिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में अपनी अपनी क्षमता के मुताबिक़ समर्पित होकर काम करता है। छत्तीसगढ़ सहित सिंधी, पंजाबी, मारवाड़ी, ओड़िया, बंगाली, गुजराती, दक्षिण भारतीयों को मिलाकर हर वर्ग के व्यापारी ऐसी गतिविधियों पर अपना अपना योगदान देते आ रहे हैं। अग्रवाल समाज की संस्था अग्रसेन सेवा संघ और खाटू नरेश को समर्पित श्री श्याम मंडल ने इसी रायगढ़ में समाजसेवा के बड़े बड़े काम किये हैं, ये अलग बात है कि इन दोनों ही सामाजिक संस्थाओं में समय के साथ वर्चस्व को लेकर व्यवस्था से जुड़े फ़्रंटलाईन लोगों के बीच मतभेद बढ़ते गये, कभी कभी ये मतभेद बड़े रूप में सड़कों तक पहुंच गये, लेकिन इस समाज के कुछ समझदार लोगों ने आपसी सामंजस्य से मामले को सुलझाया भी लिया। अब यही देख लीजिये कि हर साल अग्रसेन जयंति समारोह के दौरान विवाद खड़ा होता ही होता है, इस साल भी जब अग्रसेन जयंति का समय आयेगा, किसी ना किसी प्वाईंट पर विवाद होगा ही।

पिछले साल श्री श्याम मंडल की कार्यकारिणी का चुनाव मतदान के आधार पर हुआ, इस चुनाव में दोनों पक्षों की ख़ूब किरकिरी हुई, मगर चुनाव संपन्न होने के बाद बतौर अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी ने कार्यभार संभाला, इसे दुर्भाग्य ही माना जायेगा कि पिछली कार्यकारिणी ने नई कार्यकारिणी को चार्ज देने में लंबा वक़्त लगा दिया था। ख़ैर, पिछले साल के जन्माष्टमी मेले के बाद श्री श्याम मंदिर का कायाकल्प हुआ, बाबा श्याम के सिंहासन को स्वर्ण जड़ित बनाया गया, मगर अफ़सोस कि सीसीटीवी डिजीटली सर्वेलेंस को छोड़कर एक गार्ड की नियुक्ति मंदिर में नहीं की जा सकी, श्री श्याम मंडल की इसी ग़लती का फ़ायदा उठाकर बीते पखवाड़े भर पहले आधीरात एक चोर मंदिर के मेनगेट से होता हुआ बाबा के गर्भगृह तक पहुंचता है और सारे स्वर्णजड़ित आभूषण, चांदी के छत्र, कुंडल, हार सहित दानपेटी की रक़म निकालकर बड़ी आसानी से ग़ायब हो जाता है। वो तो रायगढ़ पुलिस की लगातार सक्रियता से श्री श्याम मंदिर के चोरों का गिरोह पकड़ा गया और सारे माल की बरामदगी भी हो गई, वरना श्री श्याम मंडल की मौजूदा प्रबंध कार्यकारिणी अपने आपको कभी माफ़ नहीं कर पाती। बहरहाल, श्री श्याम मंडल की प्रबंध कार्यकारिणी द्वारा तक़रीबन 70 की तादाद में शामिल उन सभी पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों का सम्मान करने जा रही है, जिन्होंने चोरी किये गये पूरे माल की बरामदगी के साथ हारे के सहारे श्याम बाबा के रायगढ़ दरबार के वैभव को लौटाने में अपनी बड़ी भूमिका निभाई है, हालांकि इस अपराध का समय पर अनुसंधान करके दोषियों को सलाखों के पीछे पहचाना पुलिस की ड्यूटी है।

  • Related Posts

    प्रतिबद्ध और समर्पित मानवसेवा के सफ़र में लायंस रायगढ़ सिटी ने पूरे किये स्थापना के गौरवशाली 50 बरस, 22अप्रेल को मनाया जायेगा स्वर्ण जयंति समारोह

    रायगढ़ में दानशीलता और समाजसेवा की गौरवशाली परंपरा दशकों से क़ायम है, संस्थागत और व्यक्तिगत तौर पर अलग अलग तरीक़ों से समाजसेवा का कार्य लगातार किया जा रहा है। लायंस…

    • Raigarh
    • January 16, 2026
    • 28 views
    परियोजना क्षेत्र के ग्रामीणों की बेहतरी को लेकर समर्पित हिंडाल्को, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नवसृजन के संयोजन में संपन्न हुआ स्वास्थ्य शिविर

    रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में कार्यरत हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर के तहत् शिक्षा एवं जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध नवसृजन समिति के संयोजन में स्वास्थ्य विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन