OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

श्री श्याम मंडल ने किया रायगढ़ पुलिस का शुकराना, मंदिर परिसर में एसपी सहित पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों का किया सम्मान

विगत तक़रीबन 20 दिनों पहले रायगढ़ के श्री श्याम मंदिर में हुई बाबा के स्वर्ण आभूषणों की चोरी की गुत्थी को सुलझाकर सभीज्ञआरोपियों की गिरफ़्तारी और चोरी संपत्ति की बरामदगी में महत्वपूर्ण सफलता अर्जित करने वाली रायगढ़ पुलिस टीम को श्री श्याम मण्डल द्वारा रविवार की शाम मंदिर के गर्भगृह के सामने गरिमामय समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। इस सम्मान कार्यक्रम में श्री श्याम मंडल के पदाधिकारियों सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार विश्वकर्मा, नगर कोतवाल टीआई सुखनंदन पटेल, निरीक्षक राकेश मिश्रा, मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक गिरधारी साव, साइबर सेल सहित उन सभी पुलिस जवानों को श्याम बाबा के आशीर्वाद स्वरूप वस्त्र, चरण पादुका, प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर कृतज्ञता जताई, जिन्होंने हज़ारों लाखों लोगों की आस्था पर चोट करने वाले आभूषण चोर को उससे जुड़े लोगों के साथ ना केवल गिरफ़्तार किया बल्कि चोरी किये गये बाबा के आभूषण और नक़दी भी बरामद करने में दिन-रात एक कर दिए। श्री श्याम मंडल ने आरोपी को पकड़ने के लिए घोषित की गई ईनाम राशि भी पुलिस को भेंट की । सम्मान कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने अपने सारगर्भित संबोधन में कहा कि “यह चोरी हमारे एक चुनौतीपूर्ण मसला था, जिसमें हमारी टीम के लगातार प्रयासों और श्री श्याम बाबा की कृपा से सफलता प्राप्त हुई, जिससे मंदिर प्रबंधन समिति और शहरवासियों का विश्वास पुलिस पर क़ायम रहा, आप सबके इसी भरोसे की बदौलत हमारी पुलिस टीम कहीं ज़्यादा संकल्पित होकर कार्य कर सकी और आरोपी को चोरी के सभी सामानों के साथ पकड़ने में सफलता हासिल कर सकी। नगर पुलिस अधीक्षक सीएसपी अनिल विश्वकर्मा ने मंदिर प्रबंधन समिति से मिले इस सम्मान के लिए समस्त श्याम भक्तों और समिति के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर श्याम मण्डल के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल, उपाध्यक्ष कैलाशचंद बेरीवाल, सचिव सुनील अग्रवाल तथा बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी गणमान्य नागरिक और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने रायगढ़ पुलिस के कार्यों की सराहना करते हुए समवेत स्वर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रायगढ़ पुलिस की सक्रियता को अहम माना।

  • Related Posts

    प्रतिबद्ध और समर्पित मानवसेवा के सफ़र में लायंस रायगढ़ सिटी ने पूरे किये स्थापना के गौरवशाली 50 बरस, 22अप्रेल को मनाया जायेगा स्वर्ण जयंति समारोह

    रायगढ़ में दानशीलता और समाजसेवा की गौरवशाली परंपरा दशकों से क़ायम है, संस्थागत और व्यक्तिगत तौर पर अलग अलग तरीक़ों से समाजसेवा का कार्य लगातार किया जा रहा है। लायंस…

    • Raigarh
    • January 16, 2026
    • 61 views
    परियोजना क्षेत्र के ग्रामीणों की बेहतरी को लेकर समर्पित हिंडाल्को, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नवसृजन के संयोजन में संपन्न हुआ स्वास्थ्य शिविर

    रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में कार्यरत हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर के तहत् शिक्षा एवं जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध नवसृजन समिति के संयोजन में स्वास्थ्य विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन