OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

राजप्रिय हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के साथ संपन्न हुआ सर्जन्स वीक सेलिब्रेशन, 70 मरीज़ों की निःशुल्क जांच और 32 ज़रूरतमंद मरीज़ों की हुई निःशुल्क सर्जरी

एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (ASI) छत्तीसगढ़ चैप्टर, रायगढ़ शाखा के तत्वावधान में राजप्रिय अस्पताल रायगढ़ द्वारा सर्जन्स वीक सेलिब्रेशन के अवसर पर विगत 11 और 12 जून को विभिन्न जनकल्याणकारी एवं स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया, जिसके तहत् 11 जून को निःशुल्क ओपीडी शिविर में कुल 70 मरीज़ों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श के साथ स्वास्थ्य जांच का लाभ प्राप्त किया। इस दौरान मरीज़ों को उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए आवश्यक चिकित्सकीय सलाह एवं उपचार संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

अगले दिन 12 जून को आयोजित रक्तदान शिविर में अस्पताल के चिकित्सकों, कर्मचारियों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। शिविर का उद्देश्य ज़रूरतमंद मरीज़ों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इसी अवसर पर अस्पताल द्वारा आर्थिक रूप से कमज़ोर एवं ज़रूरतमंद मरीज़ों के लिए 32 निःशुल्क सर्जरी (ऑपरेशन) भी की गईं। अनुभवी और क़ाबिल सर्जन्स की टीम ने विभिन्न प्रकार की शल्य चिकित्सा सफलतापूर्वक संपन्न कर मरीज़ों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि सर्जन्स वीक सेलिब्रेशन का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा ज़रूरतमंद लोगों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया ASI छत्तीसगढ़ चैप्टर के प्रेसिडेंट और राजप्रिय हॉस्पिटल के डायरेक्टर ने भरोसा दिलाया है कि “राजप्रिय हॉस्पिटल भविष्य में भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ इसी प्रकार के जनहित एवं स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।”

  • Related Posts

    नहीं रहे सेवानिवृत्त BSNL कर्मी  दुर्गा प्रसाद शर्मा, प्राची विहार से पंजरी प्लांट मुक्तिधाम के लिये सोमवार की सुबह निकलेगी अंतिम यात्रा

    रायगढ़। रविवार की सुबह अतरमुड़ा क्षेत्र के प्राची विहार निवासी दुर्गा प्रसाद शर्मा का दुःखद निधन हो गया, वे भारतीय संचार निगम लिमिटेड BSNL से सेवानिवृत्त थे। उनकी अंतिम यात्रा…

    मीलूपारा आदर्श ग्राम्य भारती स्कूल में हिंडाल्को के सीएसआर विभाग ने किया विशेष स्वास्थ्य शिविर, सवा सौ से ज़्यादा ग्रामीणों को मिला सीधा फ़ायदा

    हिंडाल्को के आरोग्य दीप अभियान 3.0 के तहत् बीते 11 अक्टूबर को तमनार क्षेत्र के मीलूपारा आदर्श ग्राम्य भारती स्कूल में नवसृजन एनजीओ के सहयेग से निःशुल्क विशेष स्वास्थ्य शिविर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन