OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

समाज के सशक्त भविष्य का आधार है स्वस्थ शरीर के साथ मन : हिंडाल्को का प्रतिबद्ध और समर्पित अभियान “आरोग्य दीप”, तीसरे चरण में लगातार संचालित हो रहे हैं स्वास्थ्य संबंधी आयोजन


शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ व्यक्ति ही सशक्त समाज की आधारशिला होता है, इसी भावना के साथ हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के CSR विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन के साथ ही अंचल की बेहद सक्रिय एनजीओ नव सृजन शिक्षा एवं जन सेवा समिति रायगढ़ के समन्वय से संचालित स्वास्थ्य सशक्तिकरण श्रृंखला “आरोग्य दीप 3.0” के अंतर्गत किशोर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन बीते 30 सितंबर को तमनार क्षेत्र के शासकीय माध्यमिक विद्यालय कोड़केल में किया गया।  ग़ौरतलब है कि हिंडाल्को द्वारा प्रतिबद्धता के साथ संचालित “आरोग्य दीप 3.0 अभियान” के माध्यम से हर गांव में स्वास्थ्य की रोशनी, हर किशोर के मन में आत्मविश्वास और हर परिवार में जागरूकता पैदा करना है।

मानव जीवन से जुड़ी ये बात सभी को जानना ज़रूरी है कि किशोरावस्था जीवन का वह महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें शरीर और मन में तेज़ी से बदलाव होते हैं। मूड स्विंग, ग़ुस्सा, चिड़चिड़ापन, आत्मविश्वास में कमी, भ्रम-असमंजस के साथ साथ शारीरिक बदलावों को लेकर झिझक जैसी स्थितियां इस उम्र में स्वाभाविक हो सकती हैं लेकिन सही संवाद और मार्गदर्शन का अभाव मानसिक तनाव को बढ़ा सकता है, इन्हीं विषयों को ध्यान में रखते हुए नवसृजन एनजीओ के सचिव दुर्गाशंकर नायक द्वारा विद्यार्थियों के लिए विशेष उन्मुखीकरण सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र के दौरान पढ़ाई का दबाव एवं तनाव, अकेलापन एवं भावनात्मक चुनौतियां, मोबाइल एवं सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग, ख़ुद की दूसरों से तुलना करने की भावना, नशे की ओर बढ़ता रुझान, पारिवारिक एवं सामाजिक दबाव, खेलों एवं शारीरिक गतिविधियों से बढ़ती दूरी, मानसिक तनाव के संकेतों की पहचान, समस्या की स्थिति में क्या करें और क्या न करें,जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों के साथ खुला संवाद स्थापित गया। उन्मुखीकरण के बाद विद्यार्थियों के साथ स्कूल मैदान में खेल गतिविधियां भी आयोजित की गईं, खेलों के माध्यम से बच्चों को संदेश दिया गया कि शारीरिक सक्रियता मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग के लिए सर्वे फॉर्म भी भरवाए गए, ताकि ज़रूरत के अनुसार आगे मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराया जा सके।

इस अवसर पर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड से आँचल चौहान, कोड़केल विद्यालय के शिक्षकगण तथा नवसृजन टीम से भांजनी गुप्ता, संतोषी मेहर, दीपा सिंह, चंद्रावती राठिया और प्रकाश राठिया की सक्रिय सहभागिता रही।

Related Posts

मिशन मोड में काम कर रहा हिंडाल्को सीएसआर का आरोग्यदीप तृतीय चरण अभियान: नवसृजन के सहयोग से बांजीखोल में संपन्न हुआ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

इस अंचल में खनन के लिये काम कर रही औद्योगिक संस्था हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड अपने सीएसआर यानि कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति भी बेहद संवेदनशील है, अपने परियोजना क्षेत्र अंतर्गत…

आत्मसर्पण करने वाले नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में लाने सशक्त माध्यम बना रंगमंच : राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय और नारायणपुर जिला प्रशासन की संयुक्त पहल से हीरा मानिकपुरी के निर्देशन में तैयार नाटक “चंदा-चकोर” का आज होगा मंचनराष्ट्रीय नाट्य विद्यालय और नारायणपुर जिला प्रशासन की संयुक्त पहल से हीरा मानिकपुरी के निर्देशन में तैयार नाटक “चंदा-चकोर” का आज होगा मंचन

रंगमंच की सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर होगा चक्रधर समारोह के अंतिम दिवस का मंच रायगढ़। कहते हैं छत्तीसगढ़ के बस्तर से नक्सल गतिविधियों का पूरी तरह ख़ात्मे हो गया है,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन