OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

परियोजना प्रभावित गांवों में वरदान साबित हो रहा हिंडाल्को सीएसआर का आरोग्यदीप अभियान, मिलूपारा शिविर में बड़ी तादाद में लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ नवसृजन-स्वास्थ्य विभाग-पंचायत प्रतिनिधियों का विशेष सहयोग

बीते 8 अक्टूबर गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड गारे-पेलमा IV/4 बालजोर कोल माइंस के  सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग यानि सीएसआर द्वारा रायगढ़ से संचालित नवसृजन शिक्षा एवं जन सेवा समिति के सहयोग से स्वास्थ्य सशक्तिकरण श्रृंखला ‘आरोग्य दीप 3.0’ अभियान अंतर्गत मिलूपारा में विशेष मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, शिविर में मिलूपारा, कोड़केल, मड़वाडुमर, बाजीखोल, खर्रा और पेलमा सहित आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. ओम पांडा से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श के साथ काउंसिलिंग प्राप्त की, शिविर के कुल 34 लाभार्थियों में से 21 लोगों को चिकित्सकीय परामर्श और 13 लोगों को काउंसिलिंग प्रदान की गई।

शिविर में अवसाद (Depression), चिंता और तनाव (Anxiety and Stress), मनोविकृति (Psychosis), मनोग्रसित बाध्यता विकार (OCD), श्रवण मतिभ्रम (Auditory Hallucination) तथा अनिद्रा जैसी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर परामर्श दिया गया। शिविर के दौरान डाॅक्टर्स की सलाह पर मरीज़ों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं, वहीं कुछ मरीज़ों को आगे की चिकित्सा एवं थेरेपी लेने की भी सलाह दी गई।

स्वास्थ्य सशक्तिकरण श्रृंखला के तहत् मिलूपारा शिविर के दौरान हिंडाल्को CSR की ओर से आंचल चौहान के अलावा नवसृजन शिक्षा एवं जन सेवा समिति की ओर से किशोर पटनायक, दुर्गा शंकर नायक, संतोषी मेहर, भंजनी गुप्ता एवं संतोषी सिदार ने मौजूद रहकर मरीज़ों को सुविधाजनक माहौल मुहैया कराया साथ ही व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में लगे रहे। शिविर की सफलता में मिलूपारा के सरपंच उद्धव राम, फरस राम, गांव की मितानिनों और ग्रामीणों की भूमिका अहम रही।

ग़ौरतलब है कि स्वास्थ्य सशक्तिकरण श्रृंखला-आरोग्य दीप के मौजूदा तीसरे चरण के अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, लोगों को चिकित्सा विशेषज्ञों से परामर्श उपलब्ध कराना तथा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समय पर उपचार के लिए प्रोत्साहित करना है, क्योंकि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है और इसके प्रति जागरूकता एवं समय पर उपचार स्वस्थ समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।

  • Related Posts

    समाज के सशक्त भविष्य का आधार है स्वस्थ शरीर के साथ मन : हिंडाल्को का प्रतिबद्ध और समर्पित अभियान “आरोग्य दीप”, तीसरे चरण में लगातार संचालित हो रहे हैं स्वास्थ्य संबंधी आयोजन

    शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ व्यक्ति ही सशक्त समाज की आधारशिला होता है, इसी भावना के साथ हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के CSR विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन के…

    मिशन मोड में काम कर रहा हिंडाल्को सीएसआर का आरोग्यदीप तृतीय चरण अभियान: नवसृजन के सहयोग से बांजीखोल में संपन्न हुआ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

    इस अंचल में खनन के लिये काम कर रही औद्योगिक संस्था हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड अपने सीएसआर यानि कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति भी बेहद संवेदनशील है, अपने परियोजना क्षेत्र अंतर्गत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन