SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
Shadow

तमाम कसावटों के बावजूद पावर प्लांट्स से निकलने वाली फ़्लाई-ऐश की अवैध डंपिंग और परिवहन पर नहीं लग पा रही लगाम

रायगढ़ विधायक और छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त आवास पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पावर प्लांट्स से निकलने वाली फ़्लाई-ऐश के व्यवस्थित डिस्पोज़ल के लिए बाक़ायदे लोकेशन की जियो टैगिंग और फ़्लाई-ऐश परिवहन में लगी वाहनों की जीपीएस मैपिंग की व्यवस्था का आधिकारिक प्लान तैयार करवाया जा चुका है और इसका पालन अनिवार्य भी किया गया है। ये सारी क़वायद फ़्लाई-ऐश के अवैध परिवहन और मनमाने साईट पर डंपिंग से पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए की गई है। सरकार के ऐसे तमाम प्रावधानों को रायगढ़ के ही पावर प्लांट्स और फ़्लाई-ऐश ट्रांसपोर्टर्स हर रोज़ चकमा देने में लगे हुए हैं।

रायगढ़ जिले के पुसौर में भारत सरकार के उपक्रम एनटीपीसी का लारा प्रोजेक्ट संचालित है और यहां से हर रोज़ सैकड़ों टन फ़्लाई-ऐश निकलती है, जिसका डिस्पोज़ल सड़क के रास्ते अनुबंधित ट्रांसपोर्टर्स द्वारा किया जाता है। पुसौर से आगे सरिया के पास महानदी के तट पर अध्यात्मिक महत्व का गांव पोरथ है, इस गांव में भगवान शिव के प्राचीन मंदिर की वजह से लोगों का आत्मीय जुड़ाव इस गांव से है। बावजूद इसके पोरथ गांव की सीमा से थोड़ा पहले सड़क के दोनों तरफ़ बड़ी तादाद में फ़्लाई-ऐश की डंपिंग बेहद अव्यवस्थित तरीक़े से की गई है। पोरथ जाने वाली मुख्य सड़क के दोनों तरफ़ फ़्लाई-ऐश के बड़े बड़े ढेर की वजह से राहगीरों का इस रास्ते ग़ुज़रना मुश्किल हो गया है। हालांकि बारिश के मौसम में थोड़ी राहत मिल जाती है मगर चौबीस घंटे के लिए भी अगर मौसम सूखा हो जाये तो हवा चलने पर या वाहनों की आवाजाही से फ़्लाई-ऐश उड़ने लगती है। फ़्लाई-ऐश के अवैध परिवहन और डंपिंग पर लगाम लगाने के पहले से कहीं ज़्यादा कड़ाई करने की ज़रूरत है साथ ही पोरथ के रास्ते खेतों में की गई फ़्लाई-ऐश की अवैध डंपिंग पर भी स्थानीय प्रशासन को एक्शन लेना चाहिए।

  • Related Posts

    प्रतिबद्ध और समर्पित मानवसेवा के सफ़र में लायंस रायगढ़ सिटी ने पूरे किये स्थापना के गौरवशाली 50 बरस, 22अप्रेल को मनाया जायेगा स्वर्ण जयंति समारोह

    रायगढ़ में दानशीलता और समाजसेवा की गौरवशाली परंपरा दशकों से क़ायम है, संस्थागत और व्यक्तिगत तौर पर अलग अलग तरीक़ों से समाजसेवा का कार्य लगातार किया जा रहा है। लायंस…

    • Raigarh
    • January 16, 2026
    • 27 views
    परियोजना क्षेत्र के ग्रामीणों की बेहतरी को लेकर समर्पित हिंडाल्को, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नवसृजन के संयोजन में संपन्न हुआ स्वास्थ्य शिविर

    रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में कार्यरत हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर के तहत् शिक्षा एवं जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध नवसृजन समिति के संयोजन में स्वास्थ्य विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन