OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI METRO ADD 14 SAL
BALAJI METRO ADD 2
RUPENDR PATEL
SHALBH AGRWAL ADD
msp
jindal
RH
3
UTTAM SCHOOL
R L ADD
Untitled-1
ispanj ayran
SANJIYANI ADD
MSP
APEX ADD
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करते हुए कुनकुरी के गिनाबहार में सीएम साय ने रखी पचास बेडेड MCH की आधारशिला, ब्लॉक PHU के लिए भी हुआ भूमिपूजन

बीते शनिवार को जशपुर जिला प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी को एक महत्वपूर्ण सौगात दी है, गिनाबहार में आठ करोड़ सतहत्तर लाख की लागत से बनने वाले पचास बिस्तरीय मातृ-शिशु चिकित्सालय के अलावा पचास लाख की लागत से निर्मित होने वाली ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का भूमिपूजन किया, इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि “आज जशपुर जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में विकास की एक नई कड़ी जुड़ रही है, मातृ-शिशु अस्पताल के निर्माण से कुनकुरी सहित फरसाबहार, कांसाबेल और दुलदुला जैसे आसपास के क्षेत्रों की माताओं, बहनों और बच्चों को लाभ मिलेगा।” मुख्यमंत्री ने यह बताया कि जशपुर में दो सौ बिस्तरों वाले आधुनिक चिकित्सालय का निर्माण भी जल्द शुरू होगा, इस साल के बजट में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का प्रावधान किया गया है साथ ही नर्सिंग कॉलेज और फ़िजियोथेरेपी कॉलेज भी खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि “आयुष्मान भारत योजना और जेनरिक दवा दुकानों के माध्यम से आमजन को किफ़ायती इलाज सुलभ कराया जा रहा है, वरिष्ठ नागरिकों के लिए वय वंदना योजना एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य-सुरक्षा कवच है, मितानिन बहनों के मानदेय का भुगतान भी अब ऑनलाइन किया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित हुई है।” मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को ज़मीनी स्तर पर लागू करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए बताया कि “किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की ख़रीदी की जा रही है और उन्हें प्रति क्विंटल 3,100 रुपये की राशि प्रदान की जा रही है, तेंदूपत्ता संग्रहकों को अब 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा का भुगतान किया जा रहा है, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् ग़रीब परिवारों के लिए आवास निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहे हैं, महतारी वंदन योजना के अंतर्गत राज्य की 70 लाख से अधिक माता बहनों को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है साथ ही 5 लाख 60 हज़ार भूमिहीन कृषि श्रमिकों को 10 हज़ार रुपये की विशेष सहायता राशि प्रदान की गई है, पंचायतों में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) खोलने का कार्य भी युद्धस्तर पर जारी है, जिससे ग्रामीणों को अपने गांव में ही बैंकिंग, धन जमा-निकासी जैसी सुविधाएं मिलेंगी, अगले पंचायती राज दिवस तक सभी पंचायतों में ये सुविधाएं उपलब्ध होंगी, राज्य सरकार द्वारा राजस्व प्रशासन में सुधार के लिए कई बड़े निर्णय लिए गए हैं, अब ज़मीन की रज़िस्ट्री के साथ ही नामांतरण की प्रक्रिया स्वतः पूरी होगी और फ़र्जी रज़िस्ट्री पर अंकुश लगेगा।” विश्व योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

आदिवासी अंचल में मातृत्व सुरक्षा की नई सौगात

ग़ौरतलब है कि कुनकुरी में प्रस्तावित 50 बिस्तरों वाला मातृ-शिशु चिकित्सालय न केवल कुनकुरी बल्कि फरसाबहार, कांसाबेल और दुलदुला जैसे तीन अन्य विकासखंडों की महिलाओं बच्चों को स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सुविधा प्रदान करेगा, गर्भवती महिलाओं को प्रसवपूर्व देखभाल, सुरक्षित प्रसव, जटिलताओं का उपचार और बच्चों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति गंभीर बीमारियों की पहचान और उपचार में सहायता करेगी। 50 लाख की लागत से बनने वाली ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के माध्यम से लैब जांच सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी, जिससे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा।

  • Related Posts

    आख़िर रायगढ़ कैसे पहुंचा 1971 के युद्ध का साक्षी टैंक “विजय”…..जानिये हक़ीक़त

    रायगढ़ शहर में खबर को लेकर दिलचस्पी रखने वाले लोगों को पिछले दिनों आश्चर्यचकित रह जाना पड़ा जब अकस्मात १९७१ में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में अपनी सामरिक क्षमता का…

    राजप्रिय हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के साथ संपन्न हुआ सर्जन्स वीक सेलिब्रेशन, 70 मरीज़ों की निःशुल्क जांच और 32 ज़रूरतमंद मरीज़ों की हुई निःशुल्क सर्जरी

    एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (ASI) छत्तीसगढ़ चैप्टर, रायगढ़ शाखा के तत्वावधान में राजप्रिय अस्पताल रायगढ़ द्वारा सर्जन्स वीक सेलिब्रेशन के अवसर पर विगत 11 और 12 जून को विभिन्न…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन