SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
SHALBH AGRWAL ADD
UTTAM SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा की डबल इंजन सरकार के संरक्षण में आज भी चल रहा है महादेव और शिवा सट्टा ऐप : पीसीसी अध्यक्ष का खुला आरोप

छत्तीसगढ़ में 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले जब भारतीय जनता पार्टी विपक्ष में थी तब महादेव क्रिकेट सट्टा ऐप का नाम और तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कथित गठजोड़ का मामला ख़ूब उछाला गया, तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर सत्ता और संगठन से जुड़े कई अहम नाम भी महादेव क्रिकेट सट्टा ऐप से जोड़कर उछाले गये, ईडी की कई कार्रवाइयां भी हुईं, करोड़ों का कैश भी बरामद हुआ। छत्तीसगढ़ में तख़्तापलट हुए लगभग दो साल होने को आ गये, मगर महादेव क्रिकेट सट्टा ऐप का संचालन बंद नहीं हुआ है, ऐसा आरोप छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने लगाये हैं। उन्होंने सरकार और भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा है कि “संतरी से लेकर प्रधानमंत्री ने महादेव क्रिकेट सट्टा ऐप के नाम पर प्रचार करके छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को ख़ूब बदनाम किया, मगर आज छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा ऐप के जुड़वां भाई के रूप में शिवा सट्टा ऐप का नेटवर्क भी सामने आया है, जो कि भाजपा सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहा है, बीते दिनों इसी शिवा सट्टा ऐप के ज़रिए खैरागढ़ में तक़रीबन 20 करोड़ के लेन-देन का खुलासा हुआ, इसी तरह शिवा सट्टा ऐप पूरे प्रदेश में पैर पसार रहा है, जिसमें मौजूदा सरकार के लोग पूरी तरह से इन्वॉल्व हैं, सट्टा कारोबार को संरक्षण देने में किस किस को कमीशन पहुंच रहा है, ये छत्तीसगढ़ की जनता को जानने का हक़ है क्योंकि क्रिकेट सट्टा ऐप के ज़रिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को बरबाद करते हुए यहां की गाढ़ी कमाई को सटोरियों द्वारा लूटने का काम सरकार के खुले संरक्षण में चल रहा है।” पीसीसी चीफ़ ने अपने बयान में आगे कहा है कि ” जब देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार है, फिर भी ऐप के जरिए व्यापक स्तर पर सट्टे का खेल आख़िर चल कैसे रहा है? महादेव सट्टा ऐप के सरगना सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को जब गिरफ़्तार कर लिया गया है, तो उन्हें भारत कब लाया जायेगा? अब तक की स्थितियों से साफ़ है कि महादेव सट्टा ऐप के संचालकों के साथ मौजूदा सरकार और भाजपा मिली हुई है।”

  • Related Posts

    युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशीष ने खुलेआम हो रही अफ़ीम की खेती को लेकर छत्तीसगढ की भाजपा सरकार पर साधा निशाना : सरकार सो रही, माफ़िया बो रहे अफ़ीम का दिया नया नारा

    सत्ता और प्रशासन के रहमोकरम के बिना संभव नहीं है इतने बड़े पैमाने पर अफ़ीम की खेती : ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो खड़ा होगा जन आंदोलन छत्तीसगढ़ के रायगढ़…

    देश विरोधी INDO-US ट्रेड डील के ख़िलाफ़ युवा कांग्रेस का मुखर विरोध, संसद घेराव करने पहुंचे दिल्ली, IYC जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल साथियों सहित पूरी ताक़त से आंदोलन में डटे

    “देश हित के साथ समझौता नहीं चलेगा” का नारा हो रहा बुलंद इंडो यूएस ट्रेड डील के खिलाफ़ युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब के नेतृत्व में संसद का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन