OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

मंत्री जी ने ये काम तो बढ़िया किया….

पटेलपाली थोक सब्ज़ी मंडी की अव्यवस्था दूर होने की जगी उम्मीद, ओपी चौधरी ने रविवार की सुबह किया पटेलपाली सब्ज़ी मंडी का सघन निरीक्षण, चेंबर जिलाध्यक्ष गोपी सिंह इंदौलिया भी रहे मौजूद

पटेलपाली मंडी के सघन दौरे से मंत्रीजी ने की रविवार की शुरुआत

सारंगढ़ की तरफ़ रायगढ़ शहर की सीमा से लगे पटेलपाली में थोक सब्ज़ी मंडी संचालित है, अपनी स्थापना के बाद से ही लगातार उपेक्षा के कारण अव्यवस्था की शिकार पटेलपाली थोक सब्ज़ी मंडी की बेहतरी के लिए अब तक किसी जनप्रतिनिधि ने गंभीरता नहीं दिखाई, अब रायगढ़ के विधायक ओपी चौधरी हैं, जो छत्तीसगढ़ सरकार में नेक्स्ट टू सीएम का हिडन दर्ज़ा रखने वाले क़द्दावर केबिनेट मंत्री भी हैं, बीते शनिवार को ओपी अपने विधानसभा क्षेत्र प्रवास पर आये, शनिवार को बहुत से सरकारी ग़ैर सरकारी कार्यक्रमों में शरीक़ होने के बाद रविवार के दिन की शुरुआत उन्होंने पटेलपाली थोक सब्ज़ी मंडी से की है, इधर सुबह का सूरज उग रहा था, उधर निगम कमिश्नर एसडीएम तहसीलदार के अलावा दूसरे विभागीय अधिकारियों और सब्ज़ी मंडी के प्रतिनिधियों के साथ मंत्रीजी पटेलपाली थोक सब्ज़ी मंडी के दौरे पर पहुंच गये, मंत्रीजी के दौरे की ख़बर पाकर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कामर्स के रायगढ़ जिलाध्यक्ष गोपी सिंह इंदौलिया भी पहुंच गये, वैसे आजकल मंत्रीजी और चेंबर ऑफ़ कामर्स के जिलाध्यक्ष के बीच ग़ज़ब की ट्यूनिंग बनी हुई है, शायद रायगढ़ में होलसेल कारीडोर का रास्ता साफ़ हो चुका है।

ख़ैर, मंत्रीजी ने पटेलपाली थोक सब्ज़ी मंडी का बड़ी गंभीरता के साथ चौतरफ़ा निरीक्षण किया, सब्ज़ी मंडी के आढ़तियों, दुकानदारोंऔर गांव से अपनी फ़सल लेकर आने वाले किसानों से बातचीत कर समस्याएं समझने का प्रयास किया, इस दौरे में मंत्रीजी ने पटेलपाली थोक सब्ज़ी मंडी की मौजूदा सुविधाओं में विस्तार के साथ समुचित विकास के लिए अपना नज़रिया साफ़ कर दिया है, जिसे लेकर पटेलपाली थोक सब्ज़ी से रोज़मर्रा का वास्ता रखने वालों के दिलों में बेहतरी की उम्मीद जग गई है। बहरहाल, मंत्रीजी ज़रा इस बात पर भी ग़ौर करियेगा कि पटेलपाली थोक सब्ज़ी मंडी में जिन कारोबारियों को जगह मिली है, वही कारोबारी संजय काम्प्लेक्स सब्ज़ी मंडी में भी बड़ी बड़ी जगह में अभी तक कब्ज़ा जमाकर बैठे हैं, इसको भी दिखवा लेंगे तो दोनों मंडियों के दीर्घकालिक हितों के लिहाज़ से अच्छा होगा।

  • Related Posts

    दोहरे मापदंडों के कारण हमेशा सवालों के घेरे में रहता है नगर निगम का अतिक्रमण के ख़िलाफ़ अभियान

    वार्ड नंबर 25 के दायरे में आने वाले कौहाकुंडा क्षेत्र के चिरंजीव दास नगर में मुख्य सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को निगम की अतिक्रमण निवारण टीम द्वारा…

    घरेलू LPG रसोई गैस के व्यावसायिक उपयोग पर रुक-रुककर ही सही,जारी है प्रशासन की कार्रवाई

    अन्नपूर्णा होटल पर ठोका 10 हज़ार का जुर्माना कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को घरेले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई की सख़्त हिदायत दी थी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन