OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI METRO ADD 14 SAL
BALAJI METRO ADD 2
RUPENDR PATEL
SHALBH AGRWAL ADD
msp
jindal
RH
3
UTTAM SCHOOL
R L ADD
Untitled-1
ispanj ayran
SANJIYANI ADD
MSP
APEX ADD
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

सटीक रणनीति और बड़ी सोच के करें पढ़ाई, हासिल होगा लक्ष्य : ओपी

अगले महीने से प्रयास आवासीय विद्यालय में नि:शुल्क कर सकते है प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

साहू समाज के प्रतिभा सम्मान और कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में  शामिल हुए वित्त मंत्री

रायगढ़। स्थानीय विधायक और छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी शनिवार को साहू समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने साहू समाज के 84 प्रतिभावान बच्चों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “बच्चे बड़ी सोच और सटीक रणनीति बनाकर पढ़ाई करें, तभी लक्ष्य की प्राप्ति होगी केवल डिग्री हासिल करने के लिए ही पढ़ाई न करें, अपने भविष्य के स्पष्ट लक्ष्य और व्यक्तित्व के विकास में क़ामयाबी हासिल करने के लिए पढ़ाई करें।” उन्होंने सभी बच्चों से कहा कि “ये चार से पांच साल आपके लिए महत्वपूर्ण है, इसमें अच्छी तरह से पढ़ाई करें,ताकि आपका बेहतर भविष्य बन सके।” उन्होंने कहा कि “आज के दौर में काफी प्रतिस्पर्धा माहौल है, कभी भी निराश और हताश न होकर अपने प्लान A के साथ B और C भी तैयार रखें, इसके अलावा केवल सरकारी नौकरी के फेर में ही न रहें, आज भारत विकासशील से विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर हो रहा है, यहां अलग-अलग क्षेत्र में कैरियर के तमाम अवसर तैयार हो रहे हैं, आपको ऐसे अवसर हासिल करने के लिए तैयार होना होगा।” इस दौरान उन्होंने सफल लोगों के संघर्ष की भी जानकारियां भी बच्चों के साथ साझा कीं।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि “आगामी सितंबर महीने से रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय प्रारंभ हो जायेंगे, जिसमें बेहतर शिक्षा के साथ तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां विद्यार्थी नि:शुल्क कर सकते हैं। इसी प्रकार प्रदेश में 22 नालंदा परिसर प्रारंभ किए जायेंगे, जिसमें रायगढ़ भी शामिल है। साथ ही हार्टीकल्चर कॉलेज भी स्वीकृत हो चुका है, हम सब रायगढ़ के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं, यह सब आपके सहयोग और आशीर्वाद से संभव हो पाया है।
इस अवसर प बाबार सत्यनारायण की माता हंसमती साहू,पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी, भाजपा नेता सुभाष पाण्डेय,पंकज कंकरवाल, सुरेश गोयल, डिग्रीलाल साहू, कौशलेश मिश्रा, दिबेश सोलंकी, कैलाश नायक, बलवीर शर्मा,, डॉ.त्रिभुवन साहू, प्रो.श्रीमती रंजना साहू, प्रो.जया साहू, सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, सीएसपी आकाश शुक्ला, एसडीएम रायगढ़ प्रवीण तिवारी, डिप्टी कलेक्टर महेश शर्मा सहित साहू समाज के प्रतिभावान बच्चे और गणमान्य नागरिक शामिल रहे।बच्चों में बांटी गई कैरियर मार्गदर्शिका
रायगढ़ विधायक और प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उच्च शिक्षा, छात्रवृत्ति, शासकीय नौकरी के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं और शासन की छात्रोपयोगी योजनाओं से संबंधित कैरियर मार्गदर्शिका पुस्तक का वितरण करते हुए बच्चों से कहा कि यह कैरियर मार्गदर्शिका आपको उच्च शिक्षा से संबंधित जिज्ञासा के साथ सामान्य ज्ञान को पूर्ण करने में सहायक होगी।

(फ़ोटो टैक्स्ट सोर्स : PRO रायगढ़, एडिट : Khabarbayar)

  • Related Posts

    संत कबीर के विचारों ने ना केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया की मानव जाति को किया है प्रेरित : सीएम साय

    कबीर जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने दी शुभकामनाएँ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 11 जून को संत कबीर साहेब जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी है। उन्होंने…

    भवानीशंकर मुखर्जी और चक्रधर सम्मान प्राप्त कलागुरू वेदमणि का जीवन संगीत को समर्पित रहा, इप्टा ने दी श्रद्धांजलि

    रायगढ़/ कलागुरू संगीत शिरोमणि वेदमणि सिंह ठाकुर नहीं रहे, सोमवार की दोपहर दरोगापारा निवास लक्ष्मण संगीत महाविद्यालय में उन्होंने 90 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली, राज्य सरकार ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन