OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

चक्रधर समारोह के कलात्मक प्रतीक चिन्ह के परिकल्पक हैं चित्रकार मनोज श्रीवास्तव

समर्पित भाव से हर साल देते आ रहे हैं अपना अनमोल योगदान

7 से 16 सितम्बर तक आयोजित होने वाले 39 वें चक्रधर समारोह – 2024 के प्रतीक चिन्ह के समूचे रेखांकन में गति, वेग, ऊर्जा, स्फूर्ति, चुस्ती, लय, ताल, निरन्तरता और संगीत नृत्य का गुण समाहित है, चक्रधर समारोह के इस बहुआयामी कलात्मक प्रतीक चिन्ह को रायगढ़ के ख्यातिलब्ध आर्टिस्ट, कैलिग्राफर, डिज़ाइनर, विजुअलाईज़र और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा तैयार किया गया है।

39 वें चक्रधर समारोह के प्रतीक चिन्ह की ख़ासियतों के बारे में चित्रकार मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि “इसके रेखांकन में नृत्य मुद्रा का सांकेतिक रूप से प्रयोग किया गया है, जो कथक की मुद्रा से प्रभावित है। कथक का रायगढ़ घराना संगीत सम्राट महाराजा चक्रधर सिंह की प्रमुख देन है, इसके साथ ही म्युज़िकल नोड एवम् तबले का संयोजन भी है। तबला, संगीत सम्राट महाराजा चक्रधर सिंह का प्रमुख वाद्ययंत्र रहा है। रेखांकन के उक्त समस्त रिदमिक प्रभाव के साथ यह स्वयं में चित्रात्मकता प्रस्तुत करती है। चुस्ती, स्फूर्ति के गुणों के कारण यह खेल भावना भी दर्शाती है। प्रतीक चिन्ह के इस रेखांकन में आंकिक रूप से प्रथम नृत्य की सांकेतिक मुद्रा अंक तीन का और द्वितीय नृत्य की सांकेतिक मुद्रा अंक नौ का प्रतिनिधित्व करती है। यानि 39, वर्ष 2024 में रायगढ़ का यह 39 वाँ चक्रधर समारोह है।चक्रधर समारोह के इस प्रतीक चिन्ह की रंग योजना, तैयार किये जाने वाले विज़ुअल या सतह के अनुसार अलग अलग रंगों अथवा किसी भी रंग में प्रयुक्त हो सकेगी।

  • Related Posts

    दोहरे मापदंडों के कारण हमेशा सवालों के घेरे में रहता है नगर निगम का अतिक्रमण के ख़िलाफ़ अभियान

    वार्ड नंबर 25 के दायरे में आने वाले कौहाकुंडा क्षेत्र के चिरंजीव दास नगर में मुख्य सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को निगम की अतिक्रमण निवारण टीम द्वारा…

    घरेलू LPG रसोई गैस के व्यावसायिक उपयोग पर रुक-रुककर ही सही,जारी है प्रशासन की कार्रवाई

    अन्नपूर्णा होटल पर ठोका 10 हज़ार का जुर्माना कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को घरेले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई की सख़्त हिदायत दी थी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन