OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

पीसीसी चीफ़ के निशाने पर साय सरकार, बीजेपी की संवेदनहीन राजनीति और ग़रीबों के लिए आतंक का पर्याय बनता प्रशासनिक तंत्र

जेलपारा, गाटरखाल्हे, प्रगति नगर, कयाघाट से लेकर जूटमिल की तरफ़ छठ घाट तख मरीन ड्राईव की सड़क बनाने के लिए विकास का हवाला देकल जिला प्रशासन द्वारा तोड़े गए मकानों और उसके व्यवस्थापन वाली शहर से तक़रीबन चार किलोमीटर दूर मां विहार कॉलोनी का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जायज़ा लिया, इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में औपचारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिला प्रशासन और सत्ताधारी दल पर बड़ा आरोप लगाते हुए पीसीसी चीफ़ ने कहा कि “विकास के नाम पर ग़रीबों की बस्ती में दो दिनों तक चली आशियाना उजाड़ने की अराजक विध्वंसलीला महज़ कुछ बिल्डर्स को फ़ायदा पहुंचाने के लिए चलाई गई।” उन्होंने यह भी कहा की “जिस दिन आतंक और भय का माहौल पैदा कर जिला प्रशासन द्वारा तोड़फ़ोड़ की कार्रवाई की गई, उसके पहले से ही जिला कांग्रेस पार्टी लगातार विरोध करती आ रही है और इस मामले में प्रभावितों को बिलकुल भी अकेला नहीं छोड़ा गया। कांग्रेस हर कदम उनके साथ थी, है और हमेशा रहेगी। सरकार की इस संवेदनहीनता के ख़िलाफ़ सड़क से विधानसभा तक पूरी ताक़त से आवाज़ उठाई जाएगी।”

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “यह काम स्थानीय बिल्डर्स को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया है, साय सरकार विकास के नाम पर ग़रीबों के घर उजाड़कर सम्पन्न तबके के सपने संजो रही है। विपन्न तबके को बेघर करने का षड्यंत्र ही बीजेपी के चरित्र की असलियत और संवेदनहीन राजनीति है। प्रभावितों को दिए इन कथित हाईटेक घरों में मैं भाजपा के नेताओं को एक रात गुज़ारने की अपील करता हूं, क्या वो अपने परिवार के साथ इस कथित हाईटेक घर में रहेंगे, कांग्रेस रायगढ़ में हुई निर्मम तोड़फोड़ के विरोध में सड़क से विधानसभा तक आवाज बुलंद करेगी और गरीबों के साथ न्याय होने तक निर्णायक आंदोलन जारी रखेगी।”

सोमवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज रायगढ नगर के दौरे पर रहे। सुबह के वक़्त शहर में दाखिल होते ही वे पार्टी के स्थानीय नेताओं के साथ सबसे पहले प्रभावित मोहल्ले कयाघाट, प्रगति नगर पहुंचे, यहां उनके साथ रायगढ और सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के पार्टी जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला, नगेंद्र नेगी, अरुण मालाकार समेत दोनों जिलों के कांग्रेसी विधायक उमेश पटेल, लालजीत राठिया,उत्तरी जांगड़े, कविता प्राणलहरे,लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार, पूर्व विधायक और रायगढ़ प्रभारी चंद्रदेव रॉय, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, पद्मा मनहर, हृदयराम राठिया, यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा समेत कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी साथ नज़र आये। प्रगतिनगर कयाघाट तोड़फोड़ की जगह पहुंचकर प्रभावित लोगों से पीसीसी चीफ़ ने मुलाक़ात की और उनकी पीड़ा को महसूस करते हुए तक़रीबन 2 घंटे तक मौक़े पर हर पहलू का गंभीरता से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावितों की समस्याएं सुनीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी हर संभव मदद के साथ ही न्याय दिलाया जायेगा। दीपक बैज ने शहर से तक़रीबन चार किलोमीटर दूर बोईरदादर के आगे विस्थापितों के नये ठिकाने मां विहार कॉलोनी पहुंचकर भी लोगों से बात की और उनकी विस्थापन व्यवस्था का जायज़ा लेते हुए सत्तापक्ष द्वारा दो दिनों से प्रचारित की जा रही कथित ख़ासियतों और बड़े पैमाने पर व्याप्त ख़ामियों से रू-ब-रू हुए।

  • Related Posts

    मीलूपारा आदर्श ग्राम्य भारती स्कूल में हिंडाल्को के सीएसआर विभाग ने किया विशेष स्वास्थ्य शिविर, सवा सौ से ज़्यादा ग्रामीणों को मिला सीधा फ़ायदा

    हिंडाल्को के आरोग्य दीप अभियान 3.0 के तहत् बीते 11 अक्टूबर को तमनार क्षेत्र के मीलूपारा आदर्श ग्राम्य भारती स्कूल में नवसृजन एनजीओ के सहयेग से निःशुल्क विशेष स्वास्थ्य शिविर…

    किशोरों के बेहतर मानसिक स्वास्थ्य को लेकर हिंडाल्को के सीएसआर विभाग ने नवसृजन के सहयोग से मीलूपारा में किया बेहद सार्थक सेमीनार : आरोग्य दीप अभियान के तीसरे चरण के तहत् व्यापक जनसहभागिता के बीच सफ़लतापूर्वक संपन्न हुआ आयोजन

    हिंडाल्को के सीएसआर विभाग द्वारा नवसृजन एनजीओ और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य सशक्तिकरण श्रृंखला “आरोग्य दीप अभियान” के तीसरे चरण के तहत विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन