OP 226
MSP 26
HINDALKO 26
ISPANJ 26
JINDAL 26
KIRSHI 26
RAKESH 26
SHALBH AGRWAL ADD
TINY TOES ADD 2
TINY TOES SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
TINY TOES ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
previous arrow
next arrow
OP 226
MSP 26
HINDALKO 26
ISPANJ 26
JINDAL 26
KIRSHI 26
RAKESH 26
SHALBH AGRWAL ADD
TINY TOES ADD 2
TINY TOES SCHOOL
R L ADD
RH
BALAJI METRO ADD 14 SAL
SANJIYANI ADD
TINY TOES ADD
RUPENDR PATEL
MSP
APEX ADD
BALAJI METRO ADD 2
Untitled-1
ANUPAM
SANJIVANI 1
SANJIVANI 2
SANJIVANI 3
SANJIVANI 4
SANJIVANI 5
RAIGARH ARTHO 01
RAIGARH ARTHO 02
RAIGARH ARTHO 03
3
RAIGARH ARTHO 03
sunground
ANUPAM ADD
previous arrow
next arrow
Shadow

आज 47 केंद्रों में मतदान के जरिए होगा अघरिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, 13 जनवरी को होगी मतगणना

  • social
  • January 11, 2025
  • 0 Comments

लक्ष्मीनारायण चौधरी, ऊषा पटेल, गैसमोती पटेल और दीनदयाल पटेल के भाग्य का आज होगा फ़ैसला

16 हज़ार सदस्य मतदान के जरिए चुनेंगे केंद्रीय अध्यक्ष

अखिल भारतीय अघरिया समाज की केंद्रीय समिति अध्यक्ष का चुनाव आज रविवार को अघरिया सदन सहित छत्तीसगढ़ और ओडीशा के अलग अलग स्थानों में बनाये गए 47 केन्द्रों में मतदान के माध्यम से होगा। अध्यक्ष पद के लिए इस बार कुल चार प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें महासमुंद जिला पंचायत की निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, अघरिया समाज के निवर्तमान महासचिव दीनदयाल पटेल, निवर्तमान उपाध्यक्ष गैसमोती पटेल सराईपाली और आदर्श ग्राम्य भारती स्कूल के संचालक, समर्पित पर्यावरण प्रेमी लक्ष्मीनारायण चौधरी (तमनार) मैदान में अपनी क़िस्मत आजमा रहे हैं। तक़रीबन सोलह हजार संरक्षक सदस्य अपने मतदान का प्रयोग कर अध्यक्ष का निर्वाचन करेंगे।  विदित हो कि अघरिया समाज की संख्या छत्तीसगढ राज्य में अन्य राज्यों की अपेक्षा अधिक है, वहीं ओडीशा के छत्तीसगढ़ सीमावर्ती अंचल में भी कुछ अघरिया लोग निवासरत हैं, वर्तमान में बेंगलुरु एवं दूरस्थ अंचलों में भी अघरिया जाति के लोगों का निवास बढ़ा है।
निर्वाचन में अध्यक्ष बनने के लिए प्रतिष्ठित प्रत्याशी एड़ी – चोटी का ज़ोर लगाकर संरक्षक सदस्यों के घर-घर दस्तक दे रहे हैं, वहीं कई क्षेत्रों में दल बनाकर समर्थक समूह में मतदान की अपील करने के लिए जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। पिछले दिनों अखिल भारतीय अघरिया समाज का महासम्मेलन सराईपाली सिंघोड़ा रुद्रेश्वरी मंदिर परिसर में संपन्न हुआ था, जहां अघरिया समाज के वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा पैता धाम में मंदिर निर्माण के नाम पर वसूली गई चंदे की मोटी रकम तथा उसके व्यय करने मे पारदर्शिता नहीं होने की बात जोरदार ढंग से उठी थी और आर्थिक अनियमितता को दूर किए जाने को लेकर समाज में उथल-पुथल भी हुई थी। वहीं पिछले दस वर्षों से पदाधिकारी और वर्तमान कार्यकारिणी में महासचिव रहे दीनदयाल पटेल, उपाध्यक्ष गैसमोती की ख़ामोशी पर भी संरक्षक सदस्यों एवं अघरिया समाज के प्रबुद्ध लोगों में मौन सहमति का आक्षेप लगाया गया, इस परिस्थिति में अखिल भारतीय अघरिया समाज के अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती उषा पटेल जो कि महासमुंद जिला पंचायत के अध्यक्ष भी हैं और पूर्व में समाज के विभिन्न पदों पर रह चुकी हैं मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश में लगी हैं। वहीं आदर्श ग्राम्य भारती शिक्षण एवं शोध संस्थान के संचालक, शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में समर्पण के साथ जुड़े चिंतनशील प्रत्याशी लक्ष्मी नारायण चौधरी (पटेल) अपनी जीत के प्रति पूर्णतः आश्वस्त हैं। वैसे तो इस चुनाव में सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत को लेकर रणनीति बनाते हुए कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क में जुटे हुए हैं, मगर अघरिया समाज के मतदाता किसे अपने अध्यक्ष के रूप में स्वीकार करते हैं, यह आगामी 13 जनवरी को सभी 47 मतदान केंद्रों के मतों को एकत्रित कर की जाने वाली गणना के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा । फिलहाल अखिल भारतीय अघरिया समाज के निर्वाचन को लेकर समाज के आम और ख़ास सभी लोगों में काफी दिलचस्पी का वातावरण देखा जा रहा है और सभी अपने-अपने तरीक़े से मतदाताओं को लुभाते हुए समाज के अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी निभाने का दावा करते दिखाई दे रहे हैं ।

  • Related Posts

    • social
    • October 16, 2025
    • 94 views
    अग्रोहाधाम चेरिटेबल ट्रस्ट कर रहा है सामाजिक सरोकारों से जुड़ा भव्य आयोजन, विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन में 25-26 को जुटेंगे अग्र परिवार

    शादी ब्याह में दलाली प्रथा से सामने आता व्यावसायिक स्वरूप चिंताजनक  : राकेश अग्रवाल, संस्थापक अध्यक्ष, ADCT इसी अक्टूबर महीने की 25 और 26 तारीख़ को अग्रवाल समाज को साथ…

    • social
    • January 19, 2025
    • 91 views
    आल इंडिया मुस्लिम वेलफ़ेयर फ़ाउंडेशन और मुस्लिम जमात ने शुरू की इज़्तेमाई निकाह की रवायत, रायगढ़ में नौ जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

    हर ख़ास-ओ-आम ने आयोजन को सराहा और दिल खोलकर किया सहयोग सभी वैवाहिक जोड़ों को उपहार में दिया गया गृहस्थी का भरपूर सामान बीते 18 जनवरी शनिवार को पंजरी प्लांट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन