OP 15 AUG
previous arrow
next arrow
OP 15 AUG
NAGRIK 15 AUG
RAKESH MISHRA 15 AUG
HINDALCO
KIRSHI 15 AUG
JAYANT 15 AUG
MSP 15 AUG
VPLOVE 15 AUG
JINDAL babu ji
NEW BALAJI-METRO
SHIV HOSPITAL 02
SHIV HOSPITAL 01
BALAJI-METRO-ADD-14-SAL
BALAJI-METRO-ADD-2
RUPENDR-PATEL
SHALBH-AGRWAL-ADD-scaled
msp
jindal
3
UTTAM SCHOOL
RH
R-L-ADD-scaled
ispanj ayran
MSP
APEX-ADD
SANJIVANI-1-scaled
SANJIVANI-2-scaled
SANJIVANI-3-scaled
SANJIVANI-4-scaled
SANJIVANI-5-scaled
RAIGARH-ARTHO-02
sunground
ANUPAM
ANUPAM-ADD
UTTAM SCHOOL
GANPATI 2
previous arrow
next arrow
Shadow

चौमासे की शुरुआत में ही हरेभरे दरख़्तों की सरेआम हत्या, तीन दिनों से जारी है पॉलीटिकल ड्रामा, भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे के माथे मढ़ रहे आरोप

तमनार के मुड़ागांव में महाजेंको के लिए आबंटित खदान से अडाणी को कोयला खनन करना है इसके लिए तीन दिनों पहले बड़ी बेरहमी के साथ हरे भरे ज़िंदा वृक्षों की कटाई शुरू कर दी गई थी, जिसका क्षेत्र के ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया, सत्तापक्ष से आदिवासी नेता पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया विरोध करने पहुंचे थे तो वहीं विपक्षी दल कांग्रेस की मौजूदा लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार भी जंगल कटाई की मुख़ालफ़त के लिए जा पहुंचीं। चूंकि सत्ता के संरक्षण में जंगल का सर्वनाश पूर्व नियोजित था इसलिए हज़ारों की तादाद में पुलिस बल की मौजूदगी के बीच विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और स्थानीय क्षेत्रीय नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।

तमनार मुड़ागांव जंगल कटाई का मामला चारों तरफ़ छा गया, विपक्षी की हैसियत से कांग्रेस ने मामले को लपकते हुए पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में विधायकों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को तमनार के मुड़ागांव पहुंच गया, दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा, जंगल कटाई के लिए ग्राम सभा के प्रस्ताव सहित तमाम तक़नीकी पक्षों पर मंथन हुआ, शाम तक कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल लौट आया।

मुड़ागांव वृक्ष-हत्या मामले के चौबीस घंटे तक सत्तापक्ष बीजेपी का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया लेकिन जैसे ही कांग्रेस ने मामले को टेकओवर करते हुए सक्रियता दिखाई सबसे पहले अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित रायगढ़ लोकसभा सीट से चुनकर संसद पहुंचे राधेश्याम राठिया ने पीसीसी चीफ़ दीपक बैज से चार सवाल दागते हुए महाजेंको अडानी परियोजना को स्वीकृति दिलाने के लिए रिपोर्ट देने वाली राज्य की पिछली कांग्रेस सरकार पर दोष मढ़ दिया, इसी कंटीन्यूटी में रायगढ़ जिला भाजपा के अध्यक्ष अरुणधर दीवान ने भी सांसद राधेश्याम राठिया के कांग्रेस पर लगाये गये आरोपों को ताक़त दे दी।

कुल मिलाकर नतीजा ये कि बड़ी बेरहमी से पेड़ कटाई हो रही है इसी के समानांतर बड़ी बेशर्मी के साथ कांग्रेस भाजपा राजनैतिक दंगल शुरू हो चुका है। बावजूद इसके लाख टके का सवाल ये कि छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करके भाजपा को क्या इसीलिए बैठाया है कि जो कांग्रेस ने काला पीला किया, उसे ठीक करने की बजाय भाजपा आगे बढ़ाती रहेगी? फिर तो कोयला लेव्ही, शराब घोटाला भी आगे बढ़ता रहना चाहिए था। बहरहाल, भाजपा को  ऐसे फ़ालतू के आरोपों-प्रत्यारोपों से बाहर निकलकर जल, जंगल, ज़मीन के संरक्षण की दिशा में पूरी ज़िम्मेदारी से काम करना होगा, कांग्रेस के ऊपर आरोप मढ़कर अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकती भाजपा…..

  • Related Posts

    मीलूपारा आदर्श ग्राम्य भारती स्कूल में हिंडाल्को के सीएसआर विभाग ने किया विशेष स्वास्थ्य शिविर, सवा सौ से ज़्यादा ग्रामीणों को मिला सीधा फ़ायदा

    हिंडाल्को के आरोग्य दीप अभियान 3.0 के तहत् बीते 11 अक्टूबर को तमनार क्षेत्र के मीलूपारा आदर्श ग्राम्य भारती स्कूल में नवसृजन एनजीओ के सहयेग से निःशुल्क विशेष स्वास्थ्य शिविर…

    किशोरों के बेहतर मानसिक स्वास्थ्य को लेकर हिंडाल्को के सीएसआर विभाग ने नवसृजन के सहयोग से मीलूपारा में किया बेहद सार्थक सेमीनार : आरोग्य दीप अभियान के तीसरे चरण के तहत् व्यापक जनसहभागिता के बीच सफ़लतापूर्वक संपन्न हुआ आयोजन

    हिंडाल्को के सीएसआर विभाग द्वारा नवसृजन एनजीओ और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य सशक्तिकरण श्रृंखला “आरोग्य दीप अभियान” के तीसरे चरण के तहत विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    विज्ञापन